फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Industrialist Mansingh who came to Ramdevra with his family from Kolkata serving the devotees

Ramdevra Fair: कोलकाता से परिवार संग रामदेवरा आए उद्योगपति, 10 साल से मेले में आकर कर रहे श्रद्धालुओं की सेवा

Fri, 15 Sep 2023 01:32 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 15 Sep 2023 01:32 PM IST
सार

कोलकाता से आए राजस्थानी उद्योगपति और भामाशाह संजय मानसिंह ने अपने परिवार के साथ पिछले एक सप्ताह से रामदेवरा में पड़ाव डाल रखा है। वे परिवार के साथ रामदेवरा पोकरण सड़क मार्ग पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सेवा कर रहे हैं।

विज्ञापन
Industrialist Mansingh who came to Ramdevra with his family from Kolkata serving the devotees
उद्योगपति का परिवार कर रहा श्रद्धालुओं की सेवा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जैसलमेर के पोकरण में बाबा रामदेव का भादवा मेला विधिवत रूप से 17 सितंबर से शुरू होना है। देश के अलग-अलग स्थानों से श्रद्धालु बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन करने के लिए रामदेवरा पहुंच रहे हैं। इसी तरह महानगरों में रहने वाले उद्योगपति और भामाशाहों ने पैदल चलकर आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करने के लिए  भंडारा, मेडिकल कैंप, चाय-नाश्ता, समेत अन्य तरह के कैंप लगाए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग रामदेवरा पोकरण, रामदेवरा विरामदेवरा, रामदेवरा फलौदी समेत अलग-अलग सड़क मार्गों पर ये कैंप लगाए गए है।  

विज्ञापन


कोलकाता से आए राजस्थानी उद्योगपति और भामाशाह संजय मानसिंह ने अपने परिवार के साथ पिछले एक सप्ताह से रामदेवरा में पड़ाव डाल रखा है। वे परिवार के साथ रामदेवरा पोकरण सड़क मार्ग पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सेवा कर रहे हैं। मानसिंह हर दिन रामदेवरा आने वाले श्रद्धालुओं को पूड़ी, हलवा और समेत अन्य तरह की चीजें खिला रहे हैं।
विज्ञापन


इसी तरह सैकड़ों किमी का सफर पैदल तय करके आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा कोलकाता से आई डॉक्टरों की टीम कर रही है। डॉक्टरों की टीम श्रद्धालुओं के पैरों मसाज के साथ अन्य बीमारियों का इलाज कर रही है और दवा भी दी जा रही है।    
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय मानसिंह ने कहा कि कोलकाता में बाबा रामदेव के कृपा से अच्छा काम चल रहा है। पिछले 10 साल से मैं अपने परिवार के साथ रामदेवरा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करने के लिए यहां पड़ाव डालता हूं। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए भोजन-पानी और चिकित्सा समेत अन्य प्रकार की व्यवस्था की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed