फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Indo-Egyptian Army joint exercise in Jaisalmer Rajasthan Exercise Cyclone-I will run for 14 days

Rajasthan: भारत-मिस्त्र सेना का संयुक्त युद्धाभ्यास, 14 दिन चलेगी एक्सरसाइज साइक्लोन-I, राष्ट्रपति आएंगे भारत

Sat, 21 Jan 2023 10:07 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 21 Jan 2023 10:07 AM IST
सार

राजस्थान के जैसलमेर में भारत और मिस्र की सेनाओं का संयुक्त युद्धाभ्यास 'एक्सरसाइज साइक्लोन- I' शुरू हो गया है। जिसमें दोनों सेनाएं काउंटर टेररिज्म और आतंकी कैम्पों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक पर अनुभव साझा करते हुए युद्धाभ्यास कर रही हैं।

विज्ञापन
Indo-Egyptian Army joint exercise in Jaisalmer Rajasthan Exercise Cyclone-I will run for 14 days
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत-पाक बॉर्डर के पास जैसलमेर में रेतीले धोरों पर भारतऔर मिस्र की सेना ने जॉइंट युद्धाभ्यास शुरू किया है। जिसे 'एक्सरसाइज साइक्लोन- I'नाम दिया गया है। दोनों सेनाओं की यह स्पेशल ट्रेनिंग प्रोग्राम 14 दिनों तक चलेगा। भारतीय और मिस्र की सेना का यह अपनी तरह का पहला संयुक्त युद्धाभ्यास है। रेगिस्तानी इलाके में काउंटर टेररिज्म, रेड और अन्य स्पेशल ऑपरेशन पर दोनों सेनाओं का फोकस है।

विज्ञापन


युद्ध की रणनीति,तकनीक, प्रोसीजर, हथियारों की जानकारी होगी शेयर
 सेना के औपचारिक बयान में कहा गया है कि 14 जनवरी को शुरू हुए इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करना है। साथ ही आतंकवाद जैसे ऑपरेशंस से लड़ने के लिए प्रोफेशनल्स स्किल्स बढ़ाना है। इस युद्धभ्यास में रेगिस्तानी इलाके में प्रोफेशनल स्किल्स और विशेष बलों की अंतर-क्षमता को साझा करने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन


दोनों देशों के विशेष बलों को एक साझा मंच पर लाने का यह अपनी तरह का पहला अभ्यास है। दोनों सेनाओं की स्पेशल फोर्सेस की स्किल्स जैसे-स्नाइपिंग, कॉम्बैट फ्री फॉल, टोही और निगरानी गतिविधियों के साथ टारगेट आधारित निशाना लगाने, हथियारों की जानकारी साझा करने, उपकरणों, इनोवेशंस, युद्ध की रणनीति, तकनीक और प्रोसिजर को आपस में दोनों सेनाएं शेयर करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिस्र के राष्ट्रपति रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन में होंगे चीफ गेस्ट
यह संयुक्त सैन्य अभ्यास दोनों सेनाओं की संस्कृति और लोकाचार में एक आंतरिक दृष्टिकोण देगा।  इससे भारत और मिस्र के बीच डिप्लोमेटिक रिलेशन भी भविष्य में मजबूत होंगे। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी का 24 जनवरी को भारत आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। वह मिस्र के पहले राष्ट्रपति और 5वें मिडल ईस्ट लीडर होंगे, जो रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन में चीफ गेस्ट के तौर पर मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed