{"_id":"63e2eadb01704ca7df04627d","slug":"indigo-flight-makes-emergency-landing-in-jodhpur-after-woman-flyer-falls-ill-dies-later-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Emergency Landing: जेद्दाह से दिल्ली आ रहे विमान की जोधपुर में आपात लैंडिंग, महिला यात्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Emergency Landing: जेद्दाह से दिल्ली आ रहे विमान की जोधपुर में आपात लैंडिंग, महिला यात्री की मौत
Wed, 08 Feb 2023 05:51 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, जोधपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, जोधपुर।
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 08 Feb 2023 05:51 AM IST
सार
इस मामले में इंडिगो ने कहा कि विमान में मौजूद एक डॉक्टर ने यात्री को तत्काल प्राथमिक उपचार प्रदान करने में चालक दल की मदद की। दुर्भाग्यवश अस्पताल ले जाते समय रास्ते में यात्री की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेद्दाह से दिल्ली आ रहे इंडिगो के एक विमान में मंगलवार को महिला यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई। विमान की जोधपुर एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी। आनन-फानन महिला को जोधपुर के गोयल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
यात्री की पहचान जम्मू-कश्मीर के हजारीबाग की मित्रा बानो के रूप में हुई है। उसका बेटा भी उसके साथ था। इस मामले में इंडिगो ने कहा कि विमान में मौजूद एक डॉक्टर ने यात्री को तत्काल प्राथमिक उपचार प्रदान करने में चालक दल की मदद की। दुर्भाग्यवश अस्पताल ले जाते समय रास्ते में यात्री की मौत हो गई।
विज्ञापन