{"_id":"642778be81d1d39f19006c75","slug":"indians-among-six-migrants-found-dead-near-canada-border-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Canada : कनाडा सीमा के निकट भारतीयों समेत छह प्रवासियों के शव मिले, जांच जारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Canada : कनाडा सीमा के निकट भारतीयों समेत छह प्रवासियों के शव मिले, जांच जारी
Sat, 01 Apr 2023 05:51 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 01 Apr 2023 05:51 AM IST
सार
पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह कनाडा के तटरक्षक बल के साथ हवाई खोज के दौरान क्यूबेक के एक इलाके में पलटी हुई नाव के निकट छह शव बरामद किए जबकि एक लापता शिशु की तलाश जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा की पुलिस ने कहा है कि उसने देश से अवैध ढंग से अमेरिका में घुसने की कोशिश के दौरान सेंट लॉरेंस नदी में डूबने वाले दो और प्रवासियों के शव बरामद किए हैं। इसके बाद प्रवासियों से भरी नौका पलटने से जुड़ी घटना में मृतक संख्या बढ़कर आठ हो गई है, जिसमें एक भारतीय परिवार के सदस्य भी शामिल हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार, दोनों शव एक्वेसस्ने के पास नदी के किनारे दलदल से मिले। एक शख्स लापता है। पुलिस ने कहा, मृतक एक भारतीय और एक रोमानियाई परिवार का है। दोनों कनाडा से अमेरिका में घुसने की कोशिश कर रहे थे। उनमें तीन साल से कम उम्र के दो बच्चे भी हैं, जो कनाडा के नागरिक हैं। एक्वेसस्ने मोहौक के पुलिस प्रमुख शॉन डुलूड ने कहा, दुर्भाग्य से ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। पुलिस देश के आव्रजन विभाग के साथ मिलकर पीड़ितों की पहचान करने व उनके रिश्तेदारों का पता लगाने के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन
कनाडा के समाचार संस्थानों सीबीसी और सीटीवी के अनुसार पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह कनाडा के तटरक्षक बल के साथ हवाई खोज के दौरान क्यूबेक के एक इलाके में पलटी हुई नाव के निकट छह शव बरामद किए जबकि एक लापता शिशु की तलाश जारी है।
विज्ञापन
अकवेसाने मोहॉक पुलिस सेवा की उप प्रमुख ली-एन ओ'ब्रायन ने शुक्रवार को कहा कि माना जा रहा है कि छह व्यक्ति दो परिवारों से थे। एक परिवार रोमानियाई मूल का और दूसरा भारत का है। उन्होंने कहा कि रोमानियाई परिवार का एक शिशु अभी नहीं मिला है और हम उसकी तलाश कर रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि माना जा रहा है कि सभी कनाडा से अमेरिका में अवैध रूप से घुसने का प्रयास कर रहे थे।