{"_id":"6480ac4b0c68db4b850bf0b3","slug":"india-first-handball-premier-league-matches-will-be-played-at-jaipur-sms-stadium-from-june-8-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: देश की पहली हैंडबॉल प्रीमीयर लीग, कल से SMS स्टेडियम में मैच, CM गहलोत ने किया ट्रॉफी का अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: देश की पहली हैंडबॉल प्रीमीयर लीग, कल से SMS स्टेडियम में मैच, CM गहलोत ने किया ट्रॉफी का अनावरण
Wed, 07 Jun 2023 09:41 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 07 Jun 2023 09:41 PM IST
सार
देश की पहली हैंडबॉल प्रीमीयर लीग राजस्थान में होने जा रही है। ये लीग आठ से 25 जून तक चलेगी, जिसमें छह राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी। लीग का पहला मैच कर जयपुर मे एमएमएस स्टेडियम में खेला जाएगा। बुधवार को सीएम गहलोत ने विजेता ट्रॉफी का अनावरण किया।
विज्ञापन
ट्राॅफी का अनावरण करते सीएम अशोक गहलोत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को सीएम हाउस पर देश की पहली हैंडबॉल प्रीमियर लीग की विजेता ट्रॉफी का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने लीग के पोस्टर का विमोचन कर बॉल पर शुभकामना संदेश लिखकर हस्ताक्षर भी किए।
विज्ञापन
इस अवसर पर लीग के मुख्य संरक्षक राजीव अरोड़ा, चेयरमैन अजय डाटा, अध्यक्ष अभिनव बंथिया, निदेशक विवेक लोढ़ा, विज्ञान लोढ़ा और दीपक डाटा उपस्थित रहे। लीग की शुरूआत 8 जून से सवाई मानसिंह स्टेडियम के इन्डोर स्टेडियम में होगी। इसमें राजस्थान सहित 6 राज्यों की टीम हिस्सा लेंगी। लीग का समापन 25 जून को होगा।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने जताया आभार
मुख्यमंत्री से राजस्थान पुलिस सेवा के अधिकारियों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थान पुलिस सेवा परिषद के अध्यक्ष रघुवीर सैनी सहित 30 से अधिक अधिकारी पहुंचे थे। उन्होंने पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) और राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (आरजीएचएस) लागू करने और वर्ष में दो बार डीपीसी के प्रावधान के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आपके नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा पुलिसकर्मियों के हितों में कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इससे उन्हें सम्बल मिला है।
विज्ञापन
बालिका शिक्षा के बढ़ते कदम के पोस्टर और बुक का विमोचन
मुख्यमंत्री ने हल्दीराम एजुकेशन सोसायटी, बीकानेर की पुस्तक और स्मारिका ‘बालिका शिक्षा के बढ़ते कदम‘ का विमोचन और 18 मिनट की डॉक्यूमेंट्री लॉन्च की। सोसायटी से प्रतिनिधि रमेश कुमार अग्रवाल, पुस्तक के सम्पादक डॉ. विठ्ठल बिस्सा, रितेश व्यास और शुभम अग्रवाल उपस्थित रहे।