राजस्थान: भतीजे की बाइक रोकी तो महिला विधायक ने हेड कांस्टेबल को मारा थप्पड़, मामला दर्ज
राजस्थान में एक निर्दलीय विधायक ने हेड कांस्टेबल को कथित तौर पर थप्पड़ जड़ दिया। हेड कांस्टेबल ने महिला विधायक के भतीजे की गाड़ी को रोककर उसका चालान काट दिया था। इसके बाद गुस्से में महिला विधायक ने हेड कांस्टेबल को थप्पड़ जड़ दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में एक स्वतंत्र विधायक पर हेड कांस्टेबल को कथित तौर पर थप्पड़ मारने का आरोप लगा है और पुलिस ने महिला विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ऐसा बताया जा रहा है हेड कांस्टेबल महेंद्र ने महिला विधायक के भतीजे की बाइक रोककर उसका चालान काट दिया था।
इसके बाद महिला विधायक ने हेड कांस्टेबल को थप्पड़ दिया। बता दें कि ये मामला राजस्थान के बांसवाड़ा जिले का है। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ से निर्दलीय महिला विधायक रमिला खरिया ने हेड कांस्टेबल को इसलिए थप्पड़ मार दिया क्योंकि उसने महिला के विधायक की गाड़ी रोककर उसका चालान काटा था।
महिला विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
इसके बाद हेड कांस्टेबल महेंद्र नाथ सिंह ने महिला केे खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। इसके बाद हेड कांस्टेबल महेंद्र ने बताया कि बाइक पर सवाल सुनील बारिया को नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने रोका था। उन्होंने बताया कि हर जगह कोरोना की वजह से नाकेबंदी चल रही है और हर किसी से पूछताछ की जा रही है।
Rajasthan: Independent MLA Ramila Khadiya has been booked for allegedly slapping a head constable while he was on duty in Banswara on Sunday night.
"The allegations are totally false. He harasses people & demands money in the name of enforcing restrictions," the MLA says pic.twitter.com/uM781eyAy1 — ANI (@ANI) June 15, 2021
गुस्से में भतीजे ने महिला विधायक को दी जानकारी
इसके बाद सुनील गुस्से में आ गया और कॉलर पकड़कर नौकरी से निकलवाने की धमकी देने लगा। इसके बाद हेड कांस्टेबल ने सुनील का चालान काट दिया, जिसके बाद सुनील ने महिला विधायक को फोन कर सारी जानकारी दी। थोड़ी ही देर बाद महिला विधायक वहां पहुंची और गुस्से में हेड कांस्टेबल को थप्पड़ मार दिया।
हेड कांस्टेबल के खिलाफ भी मामला दर्ज
इधर गुलाब सी कटारिया ने महिला विधायक के व्यवहार की निंदा की है। उन्होंने कहा कि ये हेड कांस्टेबल की ड्यूटी है को नाकेबंदी के पास लोगों से पूछताछ करें। रमिला के भतीजे ने हेड कांस्टेबल के साथ बदतमीजी की लेकिन महिला विधायक की प्रतिक्रिया को स्वीकार नहीं किया जा सकता। किसी को भी ऐसे थप्पड़ मारने का अधिकार नहीं है। ऐसा करने से पुलिसकर्मियों का मनोबल टूटता है।