फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Inauguration of tennis court built in Dausa Central Warehousing Corporation built under CSR for 20 lakhs

Rajasthan: दौसा में बने टेनिस कोर्ट का लोकार्पण, केंद्रीय भंडारण निगम ने CSR के तहत 20 लाख में बनवाया

Mon, 29 May 2023 10:24 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 29 May 2023 10:24 PM IST
सार

केंद्रीय भंडारण निगम ने CSR के तहत दौसा में 20 लाख रुपए की लागत से टेनिस कोर्ट बनवाया है। जिसका सोमवार को लोकार्पण किया गया।

विज्ञापन
Inauguration of tennis court built in Dausa Central Warehousing Corporation built under CSR for 20 lakhs
20 लाख में बनकर तैयार हुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा में केंद्रीय भंडारण निगम की ओर से सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत 20 लाख की लागत से सिविल लाइंस में बने नवर्निमित टेनिस कोर्ट का लोकार्पण सोमवार को किया गया। नगर परिषद सभापति ममता चौधरी, जिला कलेक्टर कमर चौधरी और पुलिस अधीक्षक संजीव नैन के मुख्य आतिथ्य में हुए लोर्कापण समारोह को संबोधित करते हुए नगर परिषद सभापति ममता चौधरी ने कहा कि इस तरीके की खेल सुविधाओं के निर्माण से युवाओं को खेल प्रतिभाओं को निखारने का मौका मिलेगा। 

विज्ञापन


जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने कहा कि दौसा जिले के युवाओं का खेलों के प्रति रुझान अधिक है। इसलिए खेल संबंधी आधारभूत ढांचे को विकसित करने का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। ताकि यहां के युवा खेल प्रतियोगिताओं में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकें।  
विज्ञापन


लोकार्पण कार्यक्रम में यह अधिकारी रहे मौजूद
टेनिस कोर्ट के उद्घाटन पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेश कुमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामकिशोर मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लालचन्द कयाल, उप वनसंरक्षक वी केतन कुमार, नगर परिषद आयुक्त विश्वामित्र मीना, उपखंड अधिकारी दौसा संजय कुमार गोरा, केंद्रीय भंडारण निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष तायल, केंद्रीय भंडारण निगम के क्षेत्रीय लेखाधिकारी तुलसीराम गुर्जर सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed