{"_id":"61894cf70c794e1d2763e46e","slug":"in-the-dispute-of-slapping-in-bharatpur-district-the-youth-shot-the-father-and-son-both-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: भरतपुर जिले में थप्पड़ मारने के विवाद में युवक ने पिता-पुत्र को मारी गोली, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: भरतपुर जिले में थप्पड़ मारने के विवाद में युवक ने पिता-पुत्र को मारी गोली, दोनों की मौत
Mon, 08 Nov 2021 09:47 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: सुभाष कुमार
Updated Mon, 08 Nov 2021 09:47 PM IST
सार
रविवार की सुबह दोनों पक्षों के लोग मामले को सुलझाने के लिए सुरेन्द्र सिंह के घर पर एकत्रित हुए थे, यहां पर लखन के भाई दिलावर ने सुरेन्द्र सिंह और उसके 17 वर्ष के बेटे सचिन पर गोली मार दी।
विज्ञापन
रविवार को हुए विवाद में एक पिता और उसके नाबालिग पुत्र की गोली मार कर हत्या कर दी गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के भरतपुर जिले में हत्या का मामला सामने आया है। रविवार को हुए विवाद में एक पिता और उसके नाबालिग पुत्र की गोली मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार गोली चलाने वाले आरोपी को भी गोली लगी है, उसका उपचार करवाया जा रहा है। इस मामले में लापरवाही बरतने के कारण दो पुलिसकर्मियों को निंलबित भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शनिवार की रात सुरेन्द्र सिंह और लखन शर्मा के बीच कहासुनी हुई थी। इस पर सुरेन्द्र ने लखन को थप्पड़ मार दिया। रात्रि गश्त कर रहे कोतवाली थाने के सहायक पुलिस उपनिरीक्षक विजय पाल और हेड कांस्टेबल मानसिंह को जब इस विवाद की सूचना मिली, तब वह मौके पर पहुंचे और दोनों समझाकर अलग कर दिया। रविवार की सुबह दोनों पक्षों के लोग मामले को सुलझाने के लिए सुरेन्द्र सिंह के घर पर एकत्रित हुए थे, यहां पर लखन के भाई दिलावर ने सुरेन्द्र सिंह और उसके 17 वर्ष के बेटे सचिन पर गोली मार दी।
विज्ञापन
दिलावर ने खुद ही पुलिस को बुला लिया और कहा कि सुरेन्द्र ने उस पर गोली चलाई है। दिलावर के पैरों में भी गोली लगी थी। पुलिस ने जल्द से जल्द तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने सुरेन्द्र और सचिन को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन