{"_id":"6238bee59a577557a963e932","slug":"in-rajasthan-jalore-police-nabs-4-criminals-of-interstate-gang-in-atm-looting-case-news-and-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: जालौर में एसबीआई बैंक एटीएम लूट की घटना में बड़ा खुलासा, अंतरराज्यीय गैंग के चार अभियुक्त गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: जालौर में एसबीआई बैंक एटीएम लूट की घटना में बड़ा खुलासा, अंतरराज्यीय गैंग के चार अभियुक्त गिरफ्तार
Mon, 21 Mar 2022 11:37 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:37 PM IST
सार
11 मार्च की सुबह शाखा प्रबंधक बंसी लाल मीणा द्वारा सायला थाना पुलिस को सूचना दी और रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुकृति उज्जैनिया के नेतृत्व में थाना सायला से विशेष टीम गठित की गई, जिसमें साइबर सेल को सम्मिलित किया गया।
विज्ञापन
राजस्थान के जालौर स्थित सायला कस्बे में एटीएम काट ले गए थे अपराधी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
जालौर के सायला कस्बे में स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले अंतर्राज्यीय गैंग के चार बदमाशों को पुलिस और साइबर सेल की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
जालौर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आदिल उर्फ नकट पुत्र खुर्शीद व मुबारिक उर्फ नोका पुत्र नूर मोहम्मद निवासी अन्दरौला थाना हथीन जिला पलवल, शहजाद उर्फ चिंकू पुत्र ईसब मेव निवासी थाना तावडू जिला नूंह हरियाणा एवं सलमान मेव पुत्र कमरुद्दीन (26) निवासी नगला पटवारी थाना क्यारसी जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त सीकर के लक्ष्मणगढ़, हरियाणा में पलवल व अन्य स्थानों पर एटीएम तोड़ने की वारदातों में जेल जा चुके हैं। आरोपी उत्तर प्रदेश के लखनऊ व जेवर मध्यप्रदेश के श्योपुर व मुरैना जिले में एटीएम लूट की वारदातों में वांछित है।
विज्ञापन
10-11 मार्च की रात की घटना
एसपी अग्रवाल ने बताया कि 10-11 मार्च की रात सायला कस्बे में स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर व तोड़कर रुपए एवं एटीएम पार्ट्स कैसेटस (ट्रे) को अज्ञात बदमाश चुरा कर ले गए। एटीएम को काटने के दौरान आग लगने से प्लास्टिक के पार्ट्स व वायरिंग जलने से भारी नुकसान भी हुआ। 11 मार्च की सुबह शाखा प्रबंधक बंसी लाल मीणा द्वारा सायला थाना पुलिस को सूचना दी और रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुकृति उज्जैनिया व सीओ हिम्मत सिंह के सुपरविजन एवं थानाधिकारी ध्रुव प्रसाद के नेतृत्व में थाना सायला से विशेष टीम गठित की गई, जिसमें साइबर सेल को सम्मिलित किया गया।
सीसीटीवी से हुआ मामले का खुलासा
गठित टीम ने घटनास्थल एवं आसपास लगे सभी सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया तथा राजस्थान में इसी प्रकार एटीएम को गैस कटर से काटकर तथा सीसीटीवी कैमरे पर ब्लैक स्प्रे कर वारदात को अंजाम देने वाले चालानशुदा बदमाशों पर निगरानी रखी। जिला साइबर सेल तथा भिवाड़ी डीएसटी प्रभारी मुकेश कुमार के सहयोग से वारदात में शामिल एटीएम लूट गैंग के चार अंतर राज्य बदमाशों को हरियाणा व उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।
रेकी कर दिया वारदात को अंजाम
गिरफ्तार अभियुक्त सलमान ने एटीएम लूट की वारदात के लिए अपने दोस्तों को हरियाणा से एटीएम तोड़ने के औजार के साथ बुलाया। 8 मार्च को जयपुर-अजमेर होते हुए उसके साथी भीनमाल पहुंचे। सलमान ने भीनमाल स्थित एक गैरेज के संचालक से स्विफ्ट कार ली और भीनमाल कस्बे के विभिन्न एटीएम की रेकी करवाई। मगर वे वहां एटीएम लूट की वारदात को अंजाम नहीं दे सके। उसके बाद 10 मार्च को सलमान ने अभियुक्तों को कस्बा सायला के एटीएम की रैकी करवाई तथा उसी रात को वारदात को अंजाम दे दिया गया।