{"_id":"6460e4acb3ccd6f21e0c1cf5","slug":"in-operation-sudarshan-chakra-3-teams-of-dholpur-sampau-police-raided-15-places-50-accused-arrested-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: ऑपरेशन सुदर्शन चक्र में धौलपुर सैंपऊ पुलिस की 3 टीमों ने 15 स्थानों पर दी दबिश, 50 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: ऑपरेशन सुदर्शन चक्र में धौलपुर सैंपऊ पुलिस की 3 टीमों ने 15 स्थानों पर दी दबिश, 50 आरोपी गिरफ्तार
Sun, 14 May 2023 07:17 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 14 May 2023 07:17 PM IST
सार
धौलपुर की सैंपऊ थाना पुलिस ने रविवार को ऑपरेशन सुदर्शन चक्र अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। 3 पुलिस टीम ने 15 स्थानों पर दबिश देकर 50 बदमाशों को दबोचा है। इनमें वांछित अपराधी, आदतन अपराधी और फरार चल रहे बदमाश शामिल हैं। कुछ बदमाशों के कब्जे से अवैध हथियार, जिंदा कारतूस , अन्य अवैध सामग्री को बरामद किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धौलपुर के सैपऊ थाना प्रभारी हरभान सिंह ने बताया रविवार को पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देश , सीओ विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में ऑपरेशन सुदर्शन चक्र अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया एएसआई राजेश सिंह, फतेह सिंह और उदयभान सिंह के नेतृत्व में 3 पुलिस टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
तीनों पुलिस टीम ने 15 स्थानों पर सुनियोजित तरीके से घेराबंदी कर कार्यवाही को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 50 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया गिरफ्तार शुदा अपराधियों के कब्जे से अवैध हथियार जिंदा कारतूस अवैध शराब के साथ अन्य सामग्री बरामद की है। गिरफ्तार किए गए अपराधियों में कुछ आदतन अपराधी, वारंटी एवं संगीन धाराओं में फरार चल रहे आरोपी हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। उन्होंने बताया वांछित अपराधी और बदमाशों की धरपकड़ के लिए ऑपरेशन सुदर्शन चक्र अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
अपराधियों में मचा हड़कंप
थाना इलाके में अलग-अलग स्थानों पर पुलिस द्वारा कार्यवाही करने से अपराधी और अवैध गतिविधि का काम करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। अवैध तरीके से शराब के धंधे का कारोबार कर रहे लोग सबसे ज्यादा भयबीत दिखाए दिए। शराब की दुकानों को बंद कर फरार हो गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुछ शराब तस्करों को भी राउंडअप किया है।
इन अपराधियों के खिलाफ हुई कार्रवाई
मान सिंह पुत्र सोरन सिंह जाति कुशवाह उम्र 26 साल निवासी डाडकी हाल सैपऊ थाना सैपऊ जिला धौलपुर, संजू पुत्र राधे जाति कुशवाह उम्र 30 साल निवासी मढी मोहल्ला सैपऊ थाना सैपऊ जिला धौलपुर, ओमवीर पुत्र पूरन जाति कुम्हार उम्र 21 साल निवासी सैपऊ थाना सैपऊ जिला धौलपुर, रवि शंकर पुत्र सुभाषचन्द जाति खटीक उम्र 28 साल निवासी चिरगंवा थाना जलेसर जिला ऐटा ( यूपी ) हाज सैपऊ थाना सैपऊ जिला धौलपुर, नबाब खान पुत्र नत्थी खां जाति मुसलमान उम्र 36 साल निवासी सैपऊ थाना सैपऊ जिला धौलपुर को गिरफ्तार किया गया है।
इसी तरह पूरन पुत्र टुण्डा जाति प्रजापत उम्र 50 साल निवासी सैंपऊ थाना सैपऊ जिला धौलपुर,शनि पुत्र जगनसिंह जाति जाटव उम्र 19 साल निवासी सैपऊ थाना सैपऊ जिला धौलपुर, तेजसिह पुत्र मोतीराम जाति कुशवाह उम्र 18 साल निवासी हंसपुरा थाना सैपऊ जिला धौलपुर, अमन पुत्र जमाल जाति मुसलमान उम्र 18 साल निवासी सैपऊ थाना सैपऊ जिला धौलपुर,दिनेश पुत्र फन्नो जाति कुशवाह उम्र 24 साल निवासी सैपऊ थाना सैपऊ जिला धौलपुर, सूरज पुत्र सरवन जाति कुशवाह उम्र 22 साल निवासी काशीराम का ढांढा सैपऊ थाना सैपऊ जिला धौलपुर, सुरेन्द्र पुत्र रामबाबू जाति कुशवाह उम्र 20 साल निवासी हंसपुरा थाना सैपऊ जिला धौलपुर, हरिपाल पुत्र देवी जाति मुसलमान उम्र 61 साल निवासी सैपऊ थाना सैपऊ जिला धौलपुर, ओमप्रकाश पुत्र केसरसिह जाति जाट उम्र 32 साल निवासी टोटा का नगला थाना सैपऊ जिला धौलपुर, अशोक पुत्र जगदीश जाति कुशवाह उम्र 27 साल निवासी हंसपुरा थाना सैपऊ जिला धौलपुर, जनकसिह पुत्र महाराजसिंह जाति कुशवाह उम्र 34 साल निवासी हंसपुरा थाना सैपऊ जिला धौलपुर, 17- रामनिवास पुत्र विहारीलाल जाति बघेल उम्र 70 साल निवासी बघेल बस्ती सैपऊ थाना सैपऊ जिला धौलपुर, उदयसिंह पुत्र दीवानसिह जाति कुशवाह उम्र 36 साल निवासी पन्ना का परा थाना सैपक जिला धौलपुर, अनिल पुत्र कैलाशी जाति जाटव उम्र 23 साल निवासी पुरैनी थाना सैंपऊ जिला धौलपुर, बीरीसिह पुत्र नत्थीसिह जाति जाटव उम्र 55 साल निवासी नुनहेरा थाना सैपऊ जिला धौलपुर, हंसा पुत्र गोपाल जाति जाटव उम्र 70 साल निवासी नुनहेरा थाना सैपऊ जिला धौलपुर, मुकेश पुत्र माताप्रसाद जाति गुसाई उम्र 50 साल निवासी गझा लज्जा थाना सैपऊ जिला धौलपुर, पप्पू उर्फ मोटा पुत्र सलीम जाति मुसलमान उम्र 40 साल निवासी सैपऊ थाना सैपऊ जिला धौलपुर, मजीद खान पुत्र शब्बीर जाति मुसलमान उम्र 26 साल निवासी सैपऊ थाना सैपऊ जिला धौलपुर, राज उर्फ राजा पुत्र शब्बीर जाति मुसलमान उम्र 18 साल निवासी सैपऊ थाना सैपऊ जिला धौलपुर, चांद खां उर्फ चन्दा पुत्र शब्बीर जाति मुसलमान उम्र 20 साल निवासी सैपऊ थाना सैपऊ जिला धौलपुर, कृष्णा पुत्र बनवारीलाल जाति कुशवाह उम्र 20 साल निवासी तसीमो थाना सैपऊ जिला धौलपुर, अनिल पुत्र भरतसिह जाति ठाकुर उम्र 19 साल निवासी तसीमो थाना सैपऊ जिला धौलपुर, प्रेमसिह पुत्र जोधासिह जाति कुशवाह उम्र 30 साल निवासी नया नगला थाना सैपऊ जिला धौलपुर, वीरेन्द्र पुत्र मुरारीलाल जाति कुशवाह उम्र 24 साल निवासी नया नगला थाना सैपऊ जिला धौलपुर, पवन पुत्र अशोक जाति ठाकुर उम्र 20 साल निवासी कुकरा थाना सैपऊ जिला धौलपुर, परीक्षत पुत्र चरनसिंह जाति जाटव उम्र 33 साल निवासी किरारपुरा थाना सैपऊ जिला धौलपुर, गिरधारीनाथ योगी पुत्र दुर्गाप्रसाद जाति ब्राहम्ण एम 40 साल निवासी खेरागढ रोड हरीसिह चिलर के पीछे थाना सैपऊ जिला धौलपुर, नीरज पुत्र रामजीलाल जाति कुशवाह उम्र 18 साल निवासी रोहाई का नगला थाना सैपऊ जिला धौलपुर, ओमप्रकाश पुत्र फैरनसिह जाति कुशवाह उम्र 23 साल निवासी लेवडापुरा हाल सैपऊ थाना सैपऊ जिला धौलपुर, रायसिंह पुत्र भगौरी जाति कुशवाह उम्र 40 साल निवासी गढी लज्जा थाना सैपऊ जिला धौलपुर आदि को गिरफ्तार किया गया है।