फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   In oneside love affair young man cut off finger of woman son in Ajmer

Ajmer: एकतरफा प्यार में युवक ने महिला के बेटे की दांत से उंगली काटी, पीड़िता ने कहा-मुझे भगाकर ले जाना चाहता था

Mon, 21 Mar 2022 05:19 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 21 Mar 2022 05:19 PM IST
सार

अजमेर में एक महिला को युवक का एकतरफा प्यार महंगा पड़ा। युवक ने घर में घुसकर मारपीट की और महिला के बेटे की उंगली दांत से काटकर अलग कर दी।

विज्ञापन
In oneside love affair young man cut off finger of woman son in Ajmer
अजमेर में बच्चे की उंगली काटी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अजमेर के क्लॉक टावर थाना इलाके में एक तरफा प्यार के चक्कर में एक युवक ने महिला के बेटे की उंगली काटकर अलग कर दी। आरोपी महिला को भगाकर ले जाना चाहता था लेकिन महिला नहीं मानी। जिसके बाद उसने उसके बेटे की उंगली दांत से काटकर अलग कर दी।

विज्ञापन


पीड़िता ने क्लॉक टावर थाना में मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित महिला ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले 30 साल के रोहित नाम का व्यक्ति उसे लंबे समय से परेशान कर रहा है। वह उसे भगाकर ले जाने और अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा है। इसी बीच रविवार की रात वह घर में घुस गया और मारपीट करने लगा। महिला ने मंगलसूत्र छीनने का भी आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


महिला का कहना है कि मामले की शिकायत देने के लिए क्लॉक टावर थाने पहुंची तो पीछे से रोहित ने उसके बेटे के साथ मारपीट की और दांत से काटकर उसकी उंगली अलग कर दी। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायल बच्चे का मेडिकल कराया और फरार आरोपी की तलाश शुरू का दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed