{"_id":"5bde11f6bdec22694b42bb2f","slug":"in-little-diwali-country-and-world-will-see-wonderful-views-yogi-adityanath","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह को अयोध्या जाएंगे मुख्यमंत्री योगी, बोले- दिवाली को देश-दुनिया देखेगी अद्भुत नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह को अयोध्या जाएंगे मुख्यमंत्री योगी, बोले- दिवाली को देश-दुनिया देखेगी अद्भुत नजारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Updated Sun, 04 Nov 2018 02:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर को लेकर कहा है कि छोटी दीपावली को देश व दुनिया अद्भुत नजारा देखेगी। इस दिन भगवान राम के नाम का दीपक जलाने के साथ भव्य व शुभ कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे खुद छह नवंबर को अयोध्या जाएंगे। राजस्थान के जालोर जिले के मलकेश्वर मठ में आयोजित हुई धर्म सभा में योगी ने कहा कि छोटी दीपावली के दिन सभी राम नाम का दीपक अपने घर में जरूर जलाएं, जिससे भविष्य के होने वाले कार्यों में कोई विघ्न न पड़े।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश सहित अन्य देशों में हिंदुओं की स्थिति काफी दयनीय है। यही नहीं, देश में भी कुछ ताकतें हिंदू धर्म को तोड़ने का प्रयास कर रही हैं। ये ताकतें हिंदू धर्म के जातियों, भाषाओं के आधार पर बंटे होने का फायदा उठा रही हैं। इन ताकतों से निपटने के लिए हम सभी को जातिवादी सोच से ऊपर उठने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
कुंभ मेले में 192 देशों से 15 करोड़ श्रद्धालु लेंगे हिस्सा
योगी ने कहा कि प्रयागराज में आयोजित 2019 के कुंभ मेले में देश के 6 लाख गांवों व विश्व के 192 देशों से तकरीबन 15 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि इस मेले में गुरु गोरक्षनाथ की विशाल मूर्ति और कुआं काफी वर्षों से बंद है, लेकिन इस बार प्रदेश, केंद्र और सेना के सहयोग से सभी श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा।
विज्ञापन