{"_id":"6462f572f9c0249b210257ad","slug":"in-jhunjhunu-it-was-written-with-henna-on-the-hands-do-grade-pay-3600-anm-and-lhv-did-a-unique-protest-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: झुंझुनूं में हाथों में मेहंदी लगाकर लिखा- ग्रेड पे 3600 करे, ANM और LHV ने किया अनूठा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: झुंझुनूं में हाथों में मेहंदी लगाकर लिखा- ग्रेड पे 3600 करे, ANM और LHV ने किया अनूठा प्रदर्शन
Tue, 16 May 2023 08:46 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 16 May 2023 08:46 AM IST
सार
राजस्थान झुंझुनूं जिले में अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहीं महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने 11वें दिन अनूठे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर महिला कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में मेहंदी से ग्रेड पे 3600 और पदनाम परिवर्तन लिखकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झुंझुनूं एएनएम संघर्ष समिति जिलाध्यक्ष सरोज राठौड़ ने बताया कि एलएचवी, एएनएम और बीएचएस नर्सिंग संवर्ग ग्रेड पे 3600, पदनाम परिवर्तन सहित विभिन्न मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से प्रदेशभर में हड़ताल पर हैं। इसके बाद भी सरकार उनकी वाजिब मांगों को पूरा नहीं कर रही। आश्वासन के बाद भी सरकार ने ग्रेड पे नहीं बढ़ाया और न ही पदनाम परिवर्तन किया। साथ ही कई सालों से प्रोबेशन भी अटका हुआ है।
विज्ञापन
पिछले दिनों राज्य सरकार के नाम अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया था, जिसमें कहा गया था हमारी मांगें पूरी नहीं की गई तो हम आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। इसके बाद भी सरकार ने ध्यान नहीं दिया। ऐसे में हमें मजबूरन आंदोलन की राह अपनानी पड़ी। आम जनता को होने वाली तकलीफ के लिए सरकार जिम्मेदार है।
विज्ञापन
इन मांगों को लेकर प्रदर्शन
एएनएम की ग्रेड पे 2800 से 3600, एलएचवी की 3600 से 4200 और 4800 से 5200 करने, एलएचवी एएनएम नर्सिंग संवर्ग का पदनाम बदलने, मोबाइल एप से पूरी तरह से मुक्त करने, अध्ययन अवकाश 2 से 3 साल करने, मंत्रालय कर्मचारियों की तरह इन-सर्विस कोटा प्रदान करने, एएनएम नर्सिंग सर्विस रूल्स में परिवर्तन कर शैक्षणिक योग्यता 10वीं से 12वीं करने की मांग प्रमुख है।
विज्ञापन