{"_id":"652bd5529da8bf22720e80f7","slug":"in-jaisalmer-young-man-who-climbed-onto-a-transformer-to-extract-honey-from-beehive-got-burnt-by-wires-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaisalmer: मधुमक्खी के छत्ते से शहद निकालने के लिए ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ा युवक, तारों की चपेट में आने से झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaisalmer: मधुमक्खी के छत्ते से शहद निकालने के लिए ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ा युवक, तारों की चपेट में आने से झुलसा
Sun, 15 Oct 2023 05:34 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 15 Oct 2023 05:34 PM IST
सार
हादसे के बाद घायल युवक को निजी वाहन से रामदेवरा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे पोकरण रेफर कर दिया गया है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
युवक की हालत गंभीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जैसलमेर जिले में शराब के नशे में मधुमक्खी के छत्ते से शहद निकालने के लिए ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ा युवक तारों की चपेट में आने से झुलस गया। तेज धमाके के साथ शॉर्ट सर्किट होने के बाद युवक ट्रांसफॉर्मर पर लटक गया। सूचना के बाद डिस्कॉम ने बिजली बंद की। इसके बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना जैसलमेर के रामदेवरा में दोपहर करीब एक बजे की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन पर वाईन शॉक के सामने बिजली के ट्रांसफॉर्मर है। जहां रविवार दोपहर देणोक का रहने वाला नखतसिंह (40) नशे की हालत में पहुंचा। वह ट्रांसफॉर्मर पर लगे मधुमक्खी के छत्ते से शहद निकालने के लिए ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ने लगा, लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इस दौरान बिजली के तारों से छूने पर तेज आवाज के साथ नखतसिंह ट्रांसफॉर्मर से ही लटक गया और फिर मधुमक्खियों ने भी उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
बिजली विभाग के कर्मचारी ने सप्लाई बंद की
घटना के समय बिजली कर्मचारी भंवर मेघवाल घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर था। हादसे के बाद उसने बिजली सप्लाई बंद करवाई। इसके बाद घायल युवक को निजी वाहन से रामदेवरा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे पोकरण रेफर कर दिया।
विज्ञापन