फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   In Jaisalmer young man who climbed onto a transformer to extract honey from beehive got burnt by wires

Jaisalmer: मधुमक्खी के छत्ते से शहद निकालने के लिए ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ा युवक, तारों की चपेट में आने से झुलसा

Sun, 15 Oct 2023 05:34 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 15 Oct 2023 05:34 PM IST
सार

हादसे के बाद घायल युवक को निजी वाहन से रामदेवरा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे पोकरण रेफर कर दिया गया है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।  

विज्ञापन
In Jaisalmer young man who climbed onto a transformer to extract honey from beehive got burnt by wires
युवक की हालत गंभीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैसलमेर जिले में शराब के नशे में मधुमक्खी के छत्ते से शहद निकालने के लिए ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ा युवक तारों की चपेट में आने से झुलस गया। तेज धमाके के साथ शॉर्ट सर्किट होने के बाद युवक ट्रांसफॉर्मर पर लटक गया। सूचना के बाद डिस्कॉम ने बिजली बंद की। इसके बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना जैसलमेर के रामदेवरा में दोपहर करीब एक बजे की है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन पर वाईन शॉक के सामने बिजली के ट्रांसफॉर्मर है। जहां रविवार दोपहर देणोक का रहने वाला नखतसिंह (40) नशे की हालत में पहुंचा। वह ट्रांसफॉर्मर पर लगे मधुमक्खी के छत्ते से शहद निकालने के लिए ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ने लगा, लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इस दौरान बिजली के तारों से छूने पर तेज आवाज के साथ  नखतसिंह ट्रांसफॉर्मर से ही लटक गया और फिर मधुमक्खियों ने भी उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


बिजली विभाग के कर्मचारी ने सप्लाई बंद की 
घटना के समय बिजली कर्मचारी भंवर मेघवाल घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर था। हादसे के बाद उसने बिजली सप्लाई बंद करवाई। इसके बाद घायल युवक को निजी वाहन से रामदेवरा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे पोकरण रेफर कर दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed