{"_id":"5d9081df8ebc3e015f5671de","slug":"in-jaipur-car-overturned-and-fell-into-the-ditch-two-people-dead-five-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थानः अलवर में कार पलट कर गिरी खाई में, दो लोगों की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थानः अलवर में कार पलट कर गिरी खाई में, दो लोगों की मौत, पांच घायल
Sun, 29 Sep 2019 04:44 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 29 Sep 2019 04:44 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना(सांकेतिक)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक साइकिल सवार बच्ची को बचाने के क्रम में एक कार तीन बार पलट कर खाई में जा गिरी जिससे कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए।
पुलिस जांच अधिकारी राजेश कुमार मीणा ने बताया कि अकबरपुर गांव के पास रविवार सुबह एक तेजगति कार साइकिल सवार 13 वर्षीय बच्ची को बचाने के क्रम में तीन बार पलट कर खाई में जा गिरी जिससे कार में सवार उमराव सिंह खटीक (67 वर्ष) और कविता देवी खटीक (40 वर्ष) की मौत हो गई जबकि कार चालक मुकेश सोलंकी, ममता,नवीन और गिरधारी घायल हो गए। वहीं साइकिल सवार सपना(13 वर्ष) भी हादसे में घायल हो गई।
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिए गए और घायलों को उपचार के लिए अलवर के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कार चालक नींद में था, उसके खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया जाएगा।