फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   In Dholpur, on Muharram, 500 tajis came out with mournful tunes.

Dholpur: मुहर्रम पर मातमी धुन के साथ निकले पांच सौ ताजिए, कर्बला में हुए सुपुर्द-ए-खाक, प्रशासन रहा मुस्तैद

Sat, 29 Jul 2023 08:10 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 29 Jul 2023 08:10 PM IST
सार

ताजियों के जुलूस का दौर शाम से रात तक लैया, पुराना, शहर, पटपरा, बजरिया, बड़ेपीर, गडरपुरा, हाथीवान, कच्ची कुई, पुरानी सराय सहित अन्य जगहों से प्रारंभ हुआ।

विज्ञापन
In Dholpur, on Muharram, 500 tajis came out with mournful tunes.
ताजियों के जुलूस में उमड़ी भीड़। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पैगंबर हजरत मोहम्मद के नवासे हज़रत हुसैन और उनके योद्धाओं की शहादत की याद में मनाए जाने वाला मुहर्रम की दसवीं तारीख को आज धौलपुर जिलेभर में ताजियों का जुलूस निकालकर करबला में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान पुलिस-प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था देखने को मिली।

विज्ञापन


ताजियों के जुलूस का दौर शाम से रात तक लैया, पुराना, शहर, पटपरा, बजरिया, बड़ेपीर, गडरपुरा, हाथीवान, कच्ची कुई, पुरानी सराय सहित अन्य जगहों से प्रारंभ हुआ। बाद में सभी एक जगह जुलूस में शामिल हो गए। शहर के जुलूस में करीब पांच सौ ताजिये शामिल हुए। जिनके साथ दो दर्जन बैंड, एक दर्जन ढोल-ताशे और पांच अखाड़े साथ चल रहे थे और अखाड़ेबाज हैरतअंगेज करतब दिखा रहे थे। 
विज्ञापन


सुरक्षा के दिखे कड़े इंतजाम
ताजियों का जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से निकाल कर ढोल और ताशों की मातमी धुन के साथ करबला में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। भीड़भाड़ वाले इलाकों में जिला पुलिस अधीक्षक ने किसी भी अप्रिय घटनाओं से निपटने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। शहर में जगह-जगह रोशनी एवं लंगर की व्यवस्था भी की गई। ताजियों को देखने के लिए शहर भर से विभिन्न समुदाय के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। वहीं बाड़ी, बसेडी, राजाखेड़ा, मनियां, सरमथुरा सैपऊ सहित सम्पूर्ण जिले में करीब दो हजार ताजियों को मातमी धुन के साथ करबला मे सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed