फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   In Dholpur health workers ANM and LHB protested against  government expressing grief

Dholpur: स्वास्थ्य कर्मी ANM और LHB ने मातम मनाकर किया सरकार के खिलाफ विरोध, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

Mon, 22 May 2023 05:46 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 22 May 2023 05:46 PM IST
सार

धौलपुर में स्वास्थ्य कर्मी ANM और LHB ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला कर्मचारियों ने मातम मनाया। 

विज्ञापन
In Dholpur health workers ANM and LHB protested against  government expressing grief
स्वास्थ्य कर्मी महिलाओं ने किया विरोध। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर में लंबित मांगों को लेकर जिले का एएनएम और एलएचबी संघ विगत 18 दिन से हड़ताल पर बैठा हुआ है। स्वास्थ्य कर्मी सरकार के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने एएनएम और एलएचपी संघ ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ मातम विरोध किया गया।  

विज्ञापन


संघ की पदाधिकारी छोटी बाई ने बताया एएनएम और एलएचबी संघ विगत लंबे समय से बुनियादी मांगों को लागू करने की मांग कर रहा है। सरकार से ग्रेड पे 28 सौ से बढ़ाकर 36 सौ, पदनाम परिवर्तन समेत अन्य मांग की जा रही है। लेकिन सरकार संघ की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। अब एएनएम एवं एलएचबी संघ का सब्र का बांध टूटता जा रहा है। 
विज्ञापन


राजधानी मुख्यालय समेत प्रदेश के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। संघ के हड़ताल पर रहने से स्वास्थ्य सेवाओं पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में पीएचसी एवं सब सेंटर प्रभावित हो रहे हैं। टीकाकरण की व्यवस्था धरातल पर नहीं पहुंच रही हैं। स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से बदहाल हो रही है। उसके बावजूद सरकार संघ की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मातम मनाकर जताया विरोध
एएनएम और एलएचबी संघ ने सोमवार को अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। साउंड सिस्टम को लगाकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ रोकर और मातम मनाकर विरोध जताया गया। संघ ने चेतावनी देते हुए कहा अगर राज्य सरकार ने उनकी मांगों को लागू नहीं किया तो आगामी समय में सड़कों पर उतर कर उग्र आंदोलन करेंगे।


मंगलवार को निकाली जाएगी महारैली
एएनएम- एलएचबी संघ की पदाधिकारी ममता राजपूत ने बताया राज्य सरकार के कानों तक जूं नहीं रेंग रही है। संघ किसी भी स्थिति पर सरकार को घेरने के प्रयास करेगा। उन्होंने बताया मंगलवार को शहर के गांधी पार्क में बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक के अंतर्गत जिले के समस्त एएनएम और एलएचबी संघ के पदाधिकारी- कर्मचारी रहेंगे। बैठक के बाद महा रैली का आयोजन किया जाएगा। कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव कर जिला कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed