फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   in demcracy meera dance for money

लोकतंत्र के उत्सव में 'मीरा नाचती है, वोट बेचती है'

Tue, 01 Apr 2014 05:36 PM IST
Updated Tue, 01 Apr 2014 05:36 PM IST
विज्ञापन
in demcracy meera dance for money

सागरनामा के सफ़र के पहले दिन के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर चौमू-अजमेर के बीच ट्रक एक कतार में खड़े हैं। एक सपेरन अपनी किशोर बेटी के साथ अपने पारंपरिक गीत-संगीत से थके-हारे ट्रक ड्राइवरों का मनोरंजन कर रही है।

विज्ञापन


हमारी कार रुकती देख वे उस ओर चली आती हैं। गीत-संगीत बजाते हुए। उन्हें पैसे चाहिए, कम से कम इतने कि एक किलो आटा आ सके। मां ढपली बजाती है। बेटी मीरा उसकी धुन पर नाचती है। पूछने पर वह कहती है नाचना-गाना ही उनका जीवन है।
विज्ञापन


दस रुपए देने पर सपेरन मां महंगाई का हवाला देती है- "बाबू महंगाई ने बुरा हाल कर दिया है। एक किलो आटा 25 रुपए में मिल रहा है। हम करें क्या, खाएं क्या?"

विज्ञापन
विज्ञापन

15 साल में ही डालने लगी वोट

in demcracy meera dance for money

करीब 15 साल की मीरा वोट भी डालती है। बिना उम्मीदवार का नाम या उनकी पार्टी के बारे में जाने। सिर्फ़ मीरा ही नहीं, उसके क़बीले के बाकी लोग भी बटन ज़रूर दबाते हैं, बिना उम्मीदवार या उसकी पार्टी के बारे में कुछ जाने।

मीरा बताती है कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में उसने फूल पर बटन दबाया। क्यों के जवाब में वह कहती है- गांव के प्रधान ने कहा था इसलिए। लेकिन क्या सपेरे इतने भोले होते हैं कि किसी के भी कहने पर कहीं भी वोट डाल दें? जवाब है नहीं। उन्हें भी अपने वोट की क़ीमत मालूम है।

मीरा बताती है, "हर एक वोट के बदले उन्हें सात-आठ सौ रुपए मिले थे। सिर्फ़ मीरा या उसकी मां को ही नहीं बल्कि उनकी जाति के बाक़ी लोगों को भी पैसे मिले थे।"

'जो पैसा ज्यादा देगा, उसे दूंगी वोट'

in demcracy meera dance for money
16वें लोकसभा चुनाव करीब हैं, क्या मीरा फिर वोट डालेगी? मीरा कहती है ज़रूर डालूंगी लेकिन इस बार उसे ही दूंगी जो ज़्यादा पैसे देगा। मां मीरा की आवाज़ में हां में हां मिला देती है।

मीरा की दोबारा उम्र पूछने पर मां कहती है, "है तो ये पंद्रह-सोलह साल की ही है। लेकिन किसी ने वोट बनवा दिया है।" मां के मुताबिक़ मीरा की शादी हो गई है और पति कॉलेज में पढ़ता है। मीरा कहती है, 'हमारी जाति में जल्दी शादी हो जाती है।'

क्या पढ़ता है पूछने पर मीरा कहती है, मुझे पढ़ाई का नहीं पता, मैं तो बस गाना-बजाना जानती हूं। बीच में ही उसकी मां बोल पड़ती है कि पति सुंदर है इसका।

सात-आठ सौ रुपये का है एक वोट

in demcracy meera dance for money
सागरनामा के सफ़र पर हम आगे बढ़ जाते हैं और मीरा और उसकी मां गीत-संगीत बजाते हुए अगली किसी और गाड़ी की ओर। मीरा के साथ-साथ लोकतंत्र भी नाचता हुआ दिखता है।

करीब 16 साल की शादीशुदा मीरा का भी वोट है जो महज सात-आठ सौ रुपए में किसी ऐसे नेता को चला जाता है जिसके बारे में वह जानती ही नहीं।

लगता है जैसे मीरा और उस जैसे न जाने कितनों का अस्तित्व सिर्फ़ इसलिए ही है कि कुछ नेताओं का राजनीतिक क़द बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed