फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   In Dausa, the farmer youth drank insecticide after demanding bribe from the electrician

Dausa: खेत में बिजली आपूर्ति के बदले बिजली कर्मी ने मांगी रिश्वत, गुस्से में किसान युवक ने पीया कीटनाशक

Sat, 15 Apr 2023 01:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 15 Apr 2023 01:37 PM IST
सार

खेत में बिजली आपूर्ति के बदले बिजली कर्मी ने किसान युवक से पांच हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। इस पर नाराज युवक ने कीटनाशक पीकर जान देने का प्रयास किया।

विज्ञापन
In Dausa, the farmer youth drank insecticide after demanding bribe from the electrician
अस्पताल में भर्ती पीड़ित हरकेश। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

दौसा में सिकराय के नांदरी गांव में एक किसान युवक से खेत में बिजली आपूर्ति की एवज में पांच हजार की रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। इसके बाद युवक ने बिजली कर्मी के सामने कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। हादसे के बाद हरकेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे दौसा रेफर कर दिया। हरकेश की हालत स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि हरकेश जमीन किराए पर लेकर खेती करता है। फसल सूखने के बाद हरकेश गांव के जीएसएस पर पहुंचा और बिजली कर्मी से फसल सूखने की बात कहकर बिजली सप्लाई देने की बात कही। परिजनों का आरोप है कि इस पर बिजली कर्मी ने बिजली देने की एवज में हरकेश से पांच हजार रुपये मांगे। इसके बाद हरकेश वहां से गुस्सा कर चला आया। कुछ देर बाद वह कीटनाशक लेकर जीएसएस पर गया और विद्युत कर्मी के सामने कीटनाशक पीकर अपनी जान देने का प्रयास किया।  हरकेश के परिजनों के अनुसार हरकेश कीटनाशक खाने के बाद जीएसएस पर बेहोश मिला। बिजली कर्मी वहां से भाग गया। परिजन उसको अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे दौसा रेफर कर दिया गया। हरकेश की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed