{"_id":"64479e98b402a0f9d30e2355","slug":"in-chittorgarh-junior-engineer-angry-with-the-government-for-salary-related-demands-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh: वेतन संबंधी मांगों को लेकर सरकार पर बिफरे कनिष्ठ अभियंता, जयपुर में प्रदर्शन का किया ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh: वेतन संबंधी मांगों को लेकर सरकार पर बिफरे कनिष्ठ अभियंता, जयपुर में प्रदर्शन का किया ऐलान
Tue, 25 Apr 2023 03:04 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 25 Apr 2023 03:04 PM IST
सार
कनिष्ठ अभियंताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि आगामी माह में किसी भी प्रकार की विद्युत बाधित समस्या आने पर आमजन को होने वाली कठिनाइयों के लिए कनिष्ठ अभियंता जिम्मेदार नहीं होगा।
विज्ञापन
पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के बैनर तले अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड कनिष्ठ अभियंताओं ने अपनी वेतन विसंगतियों अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। वहीं, उन्होंने आगाह किया कि आगामी माह में किसी भी प्रकार की विद्युत बाधित समस्या आने पर आमजन को होने वाली कठिनाइयों के लिए कनिष्ठ अभियंता जिम्मेदार नहीं होगा। इसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार की होगी।
विज्ञापन
इसके बारे में पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के जिला अध्यक्ष नरेश चावला ने बताया कि गत वर्ष 13 जून 22 को बिजली निगमों के कनिष्ठ अभियंताओं ने जयपुर में शांतिप्रिय महापड़ाव करके सरकार को अवगत कराया था। हमारी वेतन तथा एसीपी विसंगतियों को प्रमुख शासन सचिव ऊर्जा ने भी जायज माना था, लेकिन उसके बावजूद भी सरकार ने हमारी मांगों पर विचार नहीं किया। इस दौरान कई बार बातचीत के दौर में हुए हैं, लेकिन अभी तक कनिष्ठ अभियंता संवर्ग की वेतन संगठनों का निस्तारण नहीं किया गया।
विज्ञापन
वहीं, उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस वर्ष के बजट घोषणा पत्र में भी समस्त कार्मिकों के एसीपी विसंगतियों का निस्तारण करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक इस पर कोई गौर नहीं किया गया है। उन्होंने सरकार को आगाह किया कि एक मई 2023 को जयपुर में सांकेतिक प्रदर्शन किया जाएगा। इसके पश्चात अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। इस दौरान किसी भी प्रकार की बिजली बाधित होने पर जिम्मेदारी कनिष्ठ अभियंताओं की नहीं होगी। इसकी पूरी जवाबदारी सरकार और प्रशासन की होगी।
विज्ञापन