{"_id":"6494054c4c30c3a2810ff4e5","slug":"in-bikaner-girl-s-murder-case-relatives-refused-to-take-the-dead-body-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner: गैंगरेप के बाद युवती की हत्या मामले में परिजनों ने शव लेने से किया इनकार, फांसी की मांग पर अड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner: गैंगरेप के बाद युवती की हत्या मामले में परिजनों ने शव लेने से किया इनकार, फांसी की मांग पर अड़े
Thu, 22 Jun 2023 01:55 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 22 Jun 2023 01:55 PM IST
सार
युवती के परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव लेने से इनकार कर दिया है। परिजन सभी मांगों को ठुकराते हुए आरोपियों को अति शीघ्र गिरफ्तार कर फांसी देने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
शवगृह के बाहर तैनात पुलिस।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बीकानेर में दलित युवती के साथ गैंगरेप के बाद उसकी हत्या किए जाने के केस में युवती के परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद एक वीडियो जारी कर शव लेने से इनकार कर दिया है। परिजनों का कहना है कि हमने पोस्टमार्टम करने की सहमति दी थी, शव लेने की नहीं। युवती का शव तीन दिन से मोर्चरी में रखा हुआ है। परिवार ने एक बार फिर से धरना देने की चेतावनी दी है। परिजन सभी मांगों को ठुकराते हुए आरोपियों को अतिशीघ्र गिरफ्तार कर फांसी देने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि दलित युवती के साथ गैंगरेप और हत्या मामले में एसपी के आदेश पर दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। वहीं, युवती के पिता का आरोप है कि दिनेश विश्नोई नाम का युवक बेटी का पीछा किया करता था। बेटी ने उसे ऐसा करने से मना भी किया था। 20 जून को जब बेटी कोचिंग गई थी तब दिनेश विश्नोई ने खाजूवाला थाने के दो कांस्टेबल भागीरथ विश्नोई और मनोज विश्नोई के साथ मिल कर बेटी को अगवा कर लिया आरोपी युवक और दोनों पुलिसकर्मी बेटी को दोस्त के कमरे में ले गए कमरे पर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने युवती का शव खाजूवाला के सिनेमा हॉल के पास ले जाकर फेंक दिया।
विज्ञापन