फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   In Bharatpur, Dr. Chandrabhan said that the face of the CM will be decided after getting the majority.

Bharatpur: डॉ. चंद्रभान बोले- विधायक चुनेंगे अपना नेता, बहुमत आने के बाद तय होगा सीएम का चेहरा

Mon, 10 Jul 2023 07:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 10 Jul 2023 07:16 PM IST
सार

भरतपुर में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चंद्रभान ने कहा कि कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्ति इस महीने के आखिर में हो जाएंगी। बहुमत आने के बाद ही सीएम का चेहरा तय होगा। 

विज्ञापन
In Bharatpur, Dr. Chandrabhan said that the face of the CM will be decided after getting the majority.
भरतपुर पहुंचे बीसूका उपाध्यक्ष डॉ. चंद्रभान - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बीसूका उपाध्यक्ष डॉ. चंद्रभान सोमवार को भरतपुर पहुंचे। यहां उन्होंने सीएम के चेहरे को लेकर कहा कि चुनाव कांग्रेस के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। बहुमत आने के बाद ही विधायक अपना नेता चुनेंगे। वही सीएम का चेहरा होगा।

विज्ञापन


डॉ. चंद्रभान ने कहा कि कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्ति इस महीने के आखिरी में हो जाएंगी। टिकट समय से पहले दिए जाने चाहिए, यह पार्टी नेतृत्व को तय करना है। अगर दो महीने पहले टिकट मिलेंगे तो उम्मीदवार को टिकट मिलने में आसानी होगी।
विज्ञापन


बीजेपी नेताओं के दौरे पर बोले चंद्रभान
जिस तरह से प्रधानमंत्री के राजस्थान में ताबड़तोड़ दौरे हो रहे हैं। उनके राष्ट्रीय नेता राजस्थान में दौरे कर रहे हैं। इससे लगता है आने वाला विधानसभा का चुनाव बीजेपी के लिए काफी मुश्किल है। जिस तरह से देश के हालात बनते जा रहे हैं। कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत हुई, जिसके बाद बीजेपी का नेतृत्व विचलित है। इसलिए उन्हें लग रहा है बीजेपी का चुनाव जीतना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महीने के आखिरी में होगी संगठनात्मक नियुक्ति
संगठनात्मक नियुक्ति पर डॉ. चंद्रभान ने कहा कि अभी दिल्ली पार्टी की मीटिंग हुई थी, उसमें इस विषय पर चर्चा हुई है। संगठनात्मक नियुक्ति जल्द हो जाएंगी। हो सकता है महीने के आखिरी में हो जाएंगी। इस मामले में दोनों पार्टियों की स्थिति एक जैसी है। बीजेपी में भी हाल में नियुक्ति हुई हैं, चुनाव से संबंधित सभी समितियों की नियुक्ति जल्द हो जाएंगी।

कार्यकर्ताओं के सम्मान को लेकर बोले चंद्रभान
कांग्रेस के कार्यकर्ता अकसर आरोप लगाते हैं कि उन्हें पार्टी में सम्मान नहीं मिलता, जिस पर बीसूका उपाध्यक्ष चंद्रभान ने कहा कि राजनीति में सभी लोग सम्मान चाहते हैं और सम्मान मिलना भी चाहिए। ऐसा नहीं है, सम्मान नहीं मिलता। मैं 42 साल से राजनीति में हूं। हो सकता है कि कुछ कार्यकर्ताओं की कोई दिक्कत है तो मिल बैठकर उन दिक्कतों को दूर करेंगे। हम सार्वजनिक जीवन में हैं, इसलिए हम देश और जनता के लिए समर्पित हैं। सरकार की उपलब्धियों की बात करें तो, सवाल यही आता है कि सरकार ने जनता के लिए क्या किया। विकास के कार्यों को आधार बनाएंगे और जनकल्याण की योजनाओं की ओर देखेंगे। इतनी बड़ी राहत कांग्रेस ने जनता को दी है। चाहे वह कोरोना में हो या फ्लैगशिप योजनाओं के माध्यम से दी हो, ऐसा पहले नहीं हुआ। पूरे देश में इतनी अच्छी योजनाएं नहीं हुई, जिसमें आम आदमी का विशेष ध्यान रखा जाए। हमारा मकसद यह है कि हमें सम्मान मिले। अच्छी बात है अगर सम्मान कम भी मिले, लेकिन हम जनता की सेवा और मदद करें।

चुनाव कांग्रेस के नेतृत्व में लड़ा जाएगा
कांग्रेस में सीएम के चेहरे को लेकर डॉ. चंद्रभान ने कहा कि विधानसभा चुनाव कांग्रेस के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। सभी लोग एकजुट होकर लड़ेंगे। अब पार्लियामेंट डेमोक्रेसी है, इसमें पॉलटिकल पार्टी चुनाव लड़ती हैं। जिस पार्टी का बहुमत आता है, उनके विधायक मिलकर नेता चुनते हैं वह सीएम बनता है। इस व्यवस्था को बीजेपी ने नहीं माना था। वह पीएम और सीएम  चेहरे घोषित करते थे। अबकी बार वह भी पशोपेश में हैं। वह भी चेहरा घोषित नहीं कर पा रहे हैं। कांग्रेस ने कभी सीएम और पीएम का चेहरा घोषित ही नहीं किया। हाल ही में खरगे जी ने भी कहा है, हम सब एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस के निति, सिद्धांतों और कार्यक्रमों पर चुनाव लड़ेंगे। बहुमत आएगा तो मिलकर विधायक अपना नेता चुनेंगे। वही मुख्यमंत्री होंगे।


पायलट को लेकर नाराज गुर्जर नेताओं के बारे में बोले चंद्रभान
इसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है कि कौन कांग्रेस से नाराज है और कौन नाराज नहीं है। हमारे देश में बहुत धर्म और जाति के लोग रहते हैं। कांग्रेस सभी को साथ लेकर चलती है। सरकार की योजनाओं से सभी खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed