फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   In Ajmer, Two killed, Six Hurt In Bus Accident

अजमेर: ट्रक से टकराई बस, दो लोगों की मौके पर ही मौत, छह घायल

Wed, 18 Nov 2020 06:13 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, जयपुर। 
पीटीआई, जयपुर।  Published by: योगेश साहू Updated Wed, 18 Nov 2020 06:13 PM IST
विज्ञापन
In Ajmer, Two killed, Six Hurt In Bus Accident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान के अजमेर जिले के मांगलियावास थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक यात्री बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई, जिससे बस में सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में छह अन्य यात्री घायल हो गए।

विज्ञापन


थानाधिकारी रामचंद्र कुमावत ने बुधवार को बताया कि अजमेर से जैसलमेर जा रही एक निजी बस केसरपुरा पुलिया के पास आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में जोधपुर निवासी 70 वर्षीय डूंगरसिंह राजपुरोहित और 35 वर्षीय रिडमल राजपुरोहित की मौत हो गई, जबकि छह अन्य यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घायलों को अजमेर में जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। इस संबंध में बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed