Rajasthan: घरेलू विवाद में बहू ने ससुर से की मारपीट, प्राइवेट पार्ट पर लातें मारीं, मौत
ससुर को प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट लगी। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घर वापस आने पर बुजुर्ग का दर्द बढ़ गया और उनकी मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदयपुर के कुशलगढ़ क्षेत्र के नाथ पूरा गांव में घरेलू विवाद के चलते एक बहू ने ससुर के साथ मारपीट की। इस दौरान बहू ने ससुर के प्राइवेट पार्ट पर भी कईं लातें मारी। जिससे ससुर की मौत हो गई। ससुर के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नाथपुरा निवासी संतोष पत्नी कैलाश कटारा और उसके ससुर बदिया कटारा के बीच किसी बात को लेकर 11 जुलाई को विवाद हुआ था। इस दौरान महिला ससुर से लड़ने लगी। इस दौरान आवेश में संतोष देवी ने ससुर से हाथापाई शुरू कर दी। बचाव में ससुर ने भी मारपीट की लेकिन महिला ने मारपीट के दौरान ससुर के प्राइवेट पार्ट पर कई लातें मारी।
परिजनों ने बीचबचाव कर दोनों को छुड़ाया। तभी प्राइवेट पार्ट में गहरी चोटें लगने से ससुर को कुशलगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां दो दिन के इलाज के बाद डॉक्टर्स ने छुट्टी दे दी लेकिन जैसे ही बुजुर्ग बदिया को उसके घर लाए। उसका दर्द और बढ़ गया। परिवार उसे वापस हॉस्पिटल ले गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि देवर की रिपोर्ट पर उसकी भाभी (संतोष) के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया है।