{"_id":"65a1368612ea05ca67028435","slug":"illegal-liquor-manufacturing-factory-busted-in-bharatpur-two-accused-arrested-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, देशी शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, दो भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, देशी शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, दो भागे
Fri, 12 Jan 2024 06:24 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 12 Jan 2024 06:24 PM IST
सार
सेवर पुलिस ने कार्रवाई में 25 कार्टून देसी शराब जब्त कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो आरोपी पुलिस को देख फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरतपुर की सेवर थाना पुलिस ने एक अवैध शराब की फैक्ट्री का फंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 25 कार्टून देसी शराब जब्त कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान दो आरोपी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सेवर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पार गांव के अवैध कारखाने में बनी शराब को दो गाड़ियों में लेकर तस्कर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने पार गांव के मोड़ पर नाकाबंदी कर दी। इस दारौन दो कारें गांव की तरफ से आती हुईं दिखाई दीं। जिन्हें रोककर तलाशी ली गई तो उसमें 15 पेटी अवैध देसी शराब, 2 जरकिन स्पिरिट हथकड़ शराब बरामद की गई। जिसके बाद कार सवार दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस की टीम दोनों आरोपियों को लेकर पार गांव में बने हथकड़ शराब के अवैध कारखाने में पहुंची। जहां खड़ी एक कार में सवार दो व्यक्ति पुलिस को देखकर फरार हो गए। कार से पुलिस ने 10 कार्टून अवैध शराब जब्त की। पुलिस की टीम गिरफ्त में आए गजेंद्र सिंह उर्फ कारे निवासी पार थाना सेवर और धर्म सिंह निवासी होता थाना लखनपुर से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन