फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Illegal liquor manufacturing factory busted in Bharatpur two accused arrested

Bharatpur News: अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, देशी शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, दो भागे

Fri, 12 Jan 2024 06:24 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 12 Jan 2024 06:24 PM IST
सार

सेवर पुलिस ने कार्रवाई में 25 कार्टून देसी शराब जब्त कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो आरोपी पुलिस को देख फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Illegal liquor manufacturing factory busted in Bharatpur two accused arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर की सेवर थाना पुलिस ने एक अवैध शराब की फैक्ट्री का फंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 25 कार्टून देसी शराब जब्त कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान दो आरोपी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सेवर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पार गांव के अवैध कारखाने में बनी शराब को दो गाड़ियों में लेकर तस्कर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने पार गांव के मोड़ पर नाकाबंदी कर दी। इस दारौन दो कारें गांव की तरफ से आती हुईं दिखाई दीं। जिन्हें रोककर तलाशी ली गई तो उसमें 15 पेटी अवैध देसी शराब, 2 जरकिन स्पिरिट हथकड़ शराब बरामद की गई। जिसके बाद कार सवार दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन


पुलिस की टीम दोनों आरोपियों को लेकर पार गांव में बने हथकड़ शराब के अवैध कारखाने में पहुंची। जहां खड़ी एक कार में सवार दो व्यक्ति पुलिस को देखकर फरार हो गए। कार से पुलिस ने 10 कार्टून अवैध शराब जब्त की। पुलिस की टीम गिरफ्त में आए गजेंद्र सिंह उर्फ कारे निवासी पार थाना सेवर और धर्म सिंह निवासी होता थाना लखनपुर से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed