{"_id":"646e0dd9ba50f923b2094cf3","slug":"idol-stolen-from-sed-wali-mata-temple-in-dhaulpur-rajasthan-news-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: धौलपुर में सेड वाली माता की मूर्ति चोरी, ग्रामीणों ने रात को ही बुलाई पंचायत, अज्ञात चोरों पर FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: धौलपुर में सेड वाली माता की मूर्ति चोरी, ग्रामीणों ने रात को ही बुलाई पंचायत, अज्ञात चोरों पर FIR
Wed, 24 May 2023 06:45 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 24 May 2023 06:45 PM IST
सार
धौलपुर के एक प्राचीन मंदिर से माता की मूर्ति चोरी हो गई। ग्रामीणों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। साथ ही पुलिस से चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने रात को ही बुलाई पंचायत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर के सदर थाना क्षेत्र के जाटोली गांव में सेड वाली माता के मंदिर में बीती रात असामाजिक तत्वों ने प्राचीन मूर्ति उखाड़ ली और लेकर फरार हो गए। मंदिर से मूर्ति चोरी होने के बाद गांव में हंगामा मच गया। पुरातन काल की मूर्ति चोरी होने के बाद स्थानीय लोगों ने देर रात को ही पंचायत बुला ली। जिसके बाद पंचायत में सामूहिक रूप से अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कराने का फैसला किया गया।
विज्ञापन
ग्रामीण अभय राणा ने बताया कि गांव की माता के मंदिर को लेकर ग्रामीणों में बड़ी आस्था है। पुराने समय से गांव के साथ आसपास के लोग माता के मंदिर में पूजा करने के लिए नियमित आते हैं। मंगलवार रात को अज्ञात चोर मंदिर से माता की मूर्ति चुराकर ले गए। जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए, जिसे देखते हुए देर रात पंचायत बुलाई गई।
विज्ञापन
पंचायत में सांप्रदायिक सौहार्द बनाने के लिए अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कराने का फैसला लिया गया। साथ ही मंदिर में नई प्रतिमा स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया है। सदर थाना प्रभारी हनुमान सहाय ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन