{"_id":"5f46285c8ebc3e410368458d","slug":"ias-officer-tina-dabi-and-sri-ganganagar-zilla-parishad-ceo-filed-a-lawsuit-against-10-fake-facebook-ids","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएएस टीना डाबी फर्जी फेसबुक आईडी से परेशान, दर्ज करवाया पुलिस में मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएएस टीना डाबी फर्जी फेसबुक आईडी से परेशान, दर्ज करवाया पुलिस में मामला
Wed, 26 Aug 2020 02:46 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, बीकानेर
पीटीआई, बीकानेर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 26 Aug 2020 02:46 PM IST
विज्ञापन
tina dabi
- फोटो : facebook
आईएएस अधिकारी टीना डाबी अपने नाम से बनाए गए फर्जी फेसबुक पेजों से खासा परेशान हैं। इसके चलते श्रीगंगानगर जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी टीना डाबी ने उनके नाम से फेसबुक आईडी चलाने को लेकर पुलिस में एक मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी डाबी का कहना है कि अज्ञात लोग उनके नाम से 10 फर्जी फेसबुक आईडी चला रहे हैं। इन फेसबुक पेज पर आईएएस बनने की टिप्स और उनकी फोटो शेयर की जा रही हैं। कोतवाली पुलिस ने इस बारे में अज्ञात लोगों के खिलाफ बुधवार को मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
कोतवाली थानाधिकारी गजेंद्र सिंह जोधा ने बताया कि डाबी ने परिवाद दिया है कि अज्ञात आरोपियों द्वारा उनके नाम से फेसबुक पर 10 फर्जी अकाउंट बना रखे हैं। इन्हें अलग-अलग लोगों द्वारा संचालित किया जा रहा है। इनमें कुछ आईडी उनके नाम से मिलती जुलती हैं, लेकिन प्रोफाइल फोटो और कंटेंट उनके नाम से पोस्ट किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होने बताया कि इस परिवाद पर आईटी एक्ट 66 सी व डी और आईपीसी की धारा 419 के तहत दर्ज मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।