फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   IAF soldier family named newborn Miraj on miraj 2000 fighter aircraft of balakot strike

सैनिक परिवार ने बालाकोट हमले के हीरो लड़ाकू विमान पर रखा नवजात का नाम 'मिराज' सिंह राठौड़

Wed, 27 Feb 2019 10:54 AM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 27 Feb 2019 10:54 AM IST
विज्ञापन
IAF soldier family named newborn Miraj on miraj 2000 fighter aircraft of balakot strike
मिराज 2000 विमान
14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद मंगलवार को पाकिस्तान के बालाकोट में जैश के ठिकानों को भारतीय वायुसेना को तबाह किए जाने पर देश में जश्न का माहौल है। कई जगहों पर लोगों ने मिठाइयां बांट कर खुशी जताई। ऐसे में राजस्थान के एक सैनिक परिवार में जन्मे बच्चे का नाम 'मिराज' सिंह राठौड़ रखा गया है। 
विज्ञापन


'मिराज' का जन्म नागौर जिले के डाबड़ा गांव में हुआ है। गांव के महावीर सिंह की पत्नी को प्रसव पीड़ा के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने बेटे को जन्म दिया। ठीक इस समय में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान पाकिस्तान में आतंक के अड्डों पर बम बरसा रहे थे। इस हवाई हमले में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान मिराज-2000 की अहम भूमिका रही। इसलिए परिवार ने नवजात का नाम मिराज रख दिया। 
विज्ञापन


नवजात बच्चे 'मिराज' के बड़े ताऊ भूपेंद्र सिंह वायुसेना में कार्यरत हैं। वे नैनीताल वायुसेना स्टेशन पर तैनात हैं। वहीं मिराज के एक और ताऊ एसएस राठौड़ भी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त जवान हैं। सेना से जुड़े होने पर परिवार ने बालाकोट हमले में शामिल लड़ाकू विमान के नाम पर नवजात बच्चे का नाम रख अपनी खुशी का इजहार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed