{"_id":"63e716291d8284047404dc36","slug":"iaf-chief-vr-chaudhari-says-air-power-to-play-critical-role-in-deciding-outcome-of-any-future-conflict-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: वायुसेना प्रमुख ने कहा- संघर्ष में परिणामों को तय करने में वायु शक्ति निभाएगी महत्वपूर्ण भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: वायुसेना प्रमुख ने कहा- संघर्ष में परिणामों को तय करने में वायु शक्ति निभाएगी महत्वपूर्ण भूमिका
Sat, 11 Feb 2023 09:44 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 11 Feb 2023 09:44 AM IST
सार
एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने शुक्रवार को कहा, भविष्य में होने वाले किसी भी संघर्ष के परिणाम को तय करने में वायु-शक्ति महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने इसके साथ ही युद्ध तैयारियों को उच्च स्तर पर बनाए रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन
दो दिवसीय कमांडर सम्मेलन संपन्न
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण पश्चिम वायु कमान के कमांडरों का सम्मेलन नौ और 10 फरवरी को वायु सेना स्टेशन जैसलमेर में आयोजित हुआ। वायुसेना स्टेशन जैसलमेर पहुंचने पर वायुसेनाध्यक्ष एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी की अगुवाई दक्षिण पश्चिम वायु कमान (दपवाक) के वायु अफसर कमांडिंग इन चीफ एयर मार्शल विक्रमसिंह ने की।
विज्ञापन
सम्मेलन में दपवाक के कमांडरों के साथ एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने विचार विमर्श किया। कमांडरों को संबोधित करते हुए वायुसेनाध्यक्ष वीरआर चौधरी ने मौजूदा सुरक्षा परिपेक्ष्य एवं इस संबंध में भारतीय वायु सेना की भावी भूमिकाओं से अवगत कराया।
विज्ञापन
वायु सेनाध्यक्ष ने कहा कि भविष्य में होने वाले किसी भी संघर्ष में परिणामों को तय करने में वायु शक्ति विवेचनात्मक और महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए उच्च स्तर की ऑपरेशनल तैयारियों पर जोर दिया तथा किसी भी प्रकार की समस्याओं से निपटने के लिए सतर्क रहने की बात कही। वायु सेनाध्यक्ष ने अग्निवीरवायु कार्मिकों को भारतीय वायुसेना में सुचारु रूप से शामिल करने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन
वायुसेनाध्यक्ष ने दक्षिण पश्चिम वायु कमान के कमांडरों के द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और आगे भी इसी प्रकार कर्तव्य निष्ठ रहने की बात कही। अंत में उन्होंने विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले स्टेशन को ट्रॉफियां प्रदान की।