{"_id":"686cdb1e-4125-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"husband-was-forced-to-have-sex-with-his-friends","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों से संबंध बनाने को पति करता था मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों से संबंध बनाने को पति करता था मजबूर
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 08 Dec 2012 04:22 PM IST
विज्ञापन
जयपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है जो पति-पत्नी के रिश्ते पर से भरोसा ही उठा दे। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को अपने दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई। अभी आरोपी पति फरार है।
विज्ञापन
महिला ने अपने पति पर शारीरिक शोषण कराने का मामला दर्ज कराया है। शुरूआती जांच में पुलिस पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण करा रही है। अभी हाल में इन दोनों की शादी हुई थी। अजमेर की रहने वाली बीस वर्षीय युवती एक स्थानीय युवक से शादी के बाद उसके साथ जयपुर आ गई। वहां प्रताप नगर में वे लोग किराये के कमरे में रहने लगे।
विज्ञापन
महिला ने पति पर उसके दोस्तों से शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना की रिर्पोट प्रताप नगर थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। ध्यानयोग्य है कि जयपुर में ऐसा ही एक अन्य मामला पहले भी सामने आया था। उस पति ने अपनी पत्नी को सिगरेट से पचास जगह जलाया था, क्योंकि पत्नी ने पति के दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया था। कोर्ट ने पति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
विज्ञापन