{"_id":"62826f81dbd5140784237bcd","slug":"husband-thrashed-wife-to-death-in-dungarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder In Dungarpur: मारपीट से तंग आकर पहली पत्नी भागी तो दूसरी शादी की, पति ने पीट-पीटकर की उसकी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder In Dungarpur: मारपीट से तंग आकर पहली पत्नी भागी तो दूसरी शादी की, पति ने पीट-पीटकर की उसकी हत्या
Mon, 16 May 2022 09:06 PM IST
उदित दीक्षित
डुंगरपुर
डुंगरपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 16 May 2022 09:06 PM IST
सार
डुंगरपुर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की शराब के नशे में पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी प्रताड़ना से तंग आकर उसकी पहली पत्नी उसे छाेड़कर चली गई थी। इसके बाद उसने दूसरी शादी की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डुंगरपुर के बिछीवाड़ा गांव में एक व्यक्ति ने अपनी दूसरी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वह शराब के नशे में आए दिन पत्नी के साथ मारपीट करता था। इससे पहले आरोपी की पहली पत्नी भी घर छोड़कर जा चुकी है। वह उसके साथ ही मारपीट करता था। इससे तंग आकर उसने घर छोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात को बिछीवाड़ा गांव में आमझरा निवासी साहू कनिपा ने शराब के नशे में अपनी पत्नी आशा के साथ मारपीट की। आरोपी ने उसे तब तक पीटा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। मां की पिटाई होते देखा उसके दोनों बच्चे संजय और गोविंद रोने लगे। जिनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी पति फरार हो गया। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि आरोपी आदतन शराबी है। वह शराब के नशे में आए दिन अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। उसकी इसी आदत से तंग आकर आरोपी की पहली पत्नी उसे छोड़कर घर से भाग गई थी। उसका एक बेटा भी है जो अपने काका के साथ रहता है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन