फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Husband live-in with another woman in Jodhpur wife committed suicide with two children Love Affair

Jodhpur: बर्थ-डे विश करने पहुंची पत्नी, पति को दूसरी महिला के साथ लिव-इन में देख उठाया खौफनाक कदम, परिवार सन्न

Wed, 05 Jul 2023 12:45 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 05 Jul 2023 12:45 PM IST
सार

पति को बर्थ-डे विश करने जोधपुर आई पत्नी उसे दूसरी महिला के साथ लिव-इन में देखकर दंग रह गई। पति की बेवफाई ने विवाहिता को इस कदर तोड़ा कि उसने दो बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। हादसे में तीनों की मौत हो गई। फरार आरोपी पति और उसकी प्रेमिका को पुलिस तलाश कर रही है।   

विज्ञापन
Husband live-in with another woman in Jodhpur wife committed suicide with two children Love Affair
मृतका बिरमा और आरोपी पति सुरेश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जोधपुर जिले में सोमवार को एक महिला ने दो बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। महिला ने अपने पति की बेवफाई से तंग आकर ये कम उठाया था। महिला का पति जोधपुर में रहता था और उसकी पत्नी (मृतका) गांव में रहती थी। 

विज्ञापन


सोमवार को पति के जन्मदिन पर विवाहिता बिना बताए जोधपुर आई और फिर पति के कमरे पर पहुंच गई। यहां उसने अपने पति को एक दूसरी महिला के साथ देखा। दोनों यहां लिव-इन में रह रहे थे। कुछ देर बाद महिला बच्चों को लेकर वहां से चली गई और ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।    
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार फलोदी के पल्ली विश्नोइयों की ढाणी की रहने वाली बिरमा और मथानिया के सुरेश विश्नोई की शादी 2016 में हुई थी। उनके दो बेटे कार्तिक (5) और विशाल (3) साल का है। शादी के कुछ साल तक तो दोनों के बीच सब कुछ ठीक रहा, लेकिन बाद में मनमुटाव शुरू हो गया। शादी के करीब चार साल बाद सुरेश नौकरी के लिए गांव से जोधपुर आ गया और  किराए पर कमरा लेकर रहने लगा। 2021 से पति-पत्नी के बीच झगड़े और बढ़ गए, इसके बाद सुरेश बहुत कम ही गांव जाता था। करीब दो साल से बिरमा को शक था कि उसके पति सुरेश का किसी अन्य महिला के साथ संबंध है। उसने ये बात अपने पीहर और ससुराल वालों को भी बताई थी। दोनों के परिजनों ने सुरेश से इस बारे में बात की तो उसने मना कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन




इधर, सुरेश जोधपुर के रातानाडा इलाके में किराए से कमरा लेकर रह रहा था। बीते रविवार को उसका जन्मदिन था। ऐसे में सुरेश की पत्नी बिरमा ने उसे मथानिया गांव आने के लिए कहा था। लेकिन, सुरेश ना तो गांव गया और ना ही उसने बिरमा को कॉल किया। उसके कॉल करने पर सुरेश ने कॉल भी रिसीव नहीं किया। ऐसे में सोमवार को बिरमा अपने दो बच्चों कार्तिक और विशाल के साथ जोधपुर चली गई। 

सुरेश के कमरे पर पहुंचने के बाद बिरमा के होश उड़ गए। उसके साथ वहां एक महिला मौजूद थी। दोनों लंबे समय से लिव-इन में रह रहे थे। बिरमा ने दोनों का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया और कुछ देर बाद वहां से बच्चों को लेकर चली गई। रातानाडा स्टैंड से उसने मथानिया के लिए बस पकड़ी, लेकिन मंडलनाथ इलाके में बस रुकवाकर उतर गई। इसके बाद रेलवे ट्रैक पर जाकर बच्चों को लेकर ट्रेन के सामने कूद गई। हादसे में तीनों की मौत हो गई। 


पुलिस के अनुसार बिरमा ने अपने पति सुरेश और उसकी प्रेमिका का वीडियो अपने ससुराल वालों को भी भेजा था। घटना के बाद से सुरेश और बिरमा दोनों के ही परिजन हैरान हैं, उन्हें समझ नहीं आ रहा कि अचानक ये सब क्या हो गया है।  इधर, हादसे के बाद सुरेश और उसकी प्रेमिका दोनों फरार हैं। पुलिस दोनों को तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि सुरेश की गिरफ्तारी के बाद ही मामला पूरी तरह से साफ हो पाएगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed