{"_id":"637520adf9d45f593d7bbb79","slug":"husband-killed-wife-on-suspicion-of-illicit-relationship-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, आरोपी पति ने ऐसे मारा कि कभी नहीं खुलता राज, हैरान रह गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, आरोपी पति ने ऐसे मारा कि कभी नहीं खुलता राज, हैरान रह गई पुलिस
Wed, 16 Nov 2022 11:11 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:11 PM IST
सार
आरोपी ने पुलिस को बताया कि रिया और उसकी शादी करीब दो साल पहले हुई थी। उसे शक था कि रिया का किसी के साथ अवैध संबंध है। रिया का प्रेमी उसकी गैरमौजूदगी में घर भी आता था। इसी के चलते उसने रिया की हत्या करने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के अजमेर जिले में एक पति ने पत्नी की हत्या कर दी। हालांकि, शुरुआत में किसी को भी यह शक नहीं था कि आरोपी पति ने पत्नी की हत्या की है। पुलिस और परिवार के लोग भी इसे हादसा ही मान रहे थे, लेकिन मृतका के पिता के शक ने पूरे मामले को ही पलट कर रख दिया।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला अजमेर के भिनाय इलाके का हैं। जहां रहने वाले रामप्रसाद और उसकी पत्नी रिया सड़क हादसे में घायल हो गए। घायल रामप्रसाद ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने रिया को मृत घोषित कर दिया। पुलिस पूछताछ में रामप्रसाद ने बताया कि बाइक पर रिया और उसके बीच कहासुनी हो गई थी। कुछ देर बात झंगड़ा बढ़ गया, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों गिर गए।
विज्ञापन
इधर, रिया के पिता ने दामाद रामप्रसाद पर शक जताया। उन्होंने पुलिस से कहा कि रामप्रसाद ने रिया की हत्या की है। उनकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। आरोपी रामप्रसाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि बाइक पर कहासुनी होने के बाद दोनों गिर गए थे। इससे रिया और वह भी घायल हो गया। जिसके बाद उसने एक बड़े पत्थर से रिया के सिर पर कई बार किए जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
आरोपी ने पुलिस को बताया कि रिया और उसकी शादी करीब दो साल पहले हुई थी। उसे शक था कि रिया का किसी के साथ अवैध संबंध है। रिया का प्रेमी उसकी गैरमौजूदगी में घर भी आता था। इसी के चलते उसने रिया की हत्या करने की योजना बनाई थी।