{"_id":"6485fcabb89fb2b1a701f6e5","slug":"husband-killed-his-wife-in-churu-accused-jumped-into-the-pool-with-son-villagers-saved-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Churu: पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा फिर बेटे को लेकर कुंड में कूदा पति, ग्रामीणों ने जिंदा निकाला तो हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Churu: पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा फिर बेटे को लेकर कुंड में कूदा पति, ग्रामीणों ने जिंदा निकाला तो हुआ फरार
Sun, 11 Jun 2023 10:27 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 11 Jun 2023 10:27 PM IST
सार
चूरू में एक पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी चार साल के बेटे के साथ कुंड में कूद गया, लेकिन समय रहते ग्रामीणों ने दोनों को बचा लिया। कुंड से बाहर निकलते ही आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चूरू के सादुलपुर हमीरवास थाना इलाके के गांव रबुड़ी में एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने 4 साल के बेटे को भी मारने का प्रयास किया। आरोपी ट्रक चालक है और मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पति राजपाल अपने घर पहुंचा कुछ देर बाद वह अपनी पत्नी लता को खेत से लकड़ियां लाने के बहाने ले गया। एक झोपड़ी में उसने कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी घर पहुंचा और 4 साल के बेटे को लेकर पानी के कुंड में कूद गया, लेकिन ग्रामीणों ने दोनों को जिंदा बाहर निकाल लिया। इसके बाद आरोपी राजपाल मौके से फरार हो गया। मृतक लता बिहार की रहने वाली है। पांच साल पहले दोनों की शादी हुई थी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पीएम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, केस दर्ज कर आरोप पति की तलाश भी शुरू कर दी है।