फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Husband killed his wife in Churu accused jumped into the pool with son villagers saved

Churu: पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा फिर बेटे को लेकर कुंड में कूदा पति, ग्रामीणों ने जिंदा निकाला तो हुआ फरार

Sun, 11 Jun 2023 10:27 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 11 Jun 2023 10:27 PM IST
सार

चूरू में एक पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी चार साल के बेटे के साथ कुंड में कूद गया, लेकिन समय रहते ग्रामीणों ने दोनों को बचा लिया। कुंड से बाहर निकलते ही आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Husband killed his wife in Churu accused jumped into the pool with son villagers saved
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चूरू के सादुलपुर हमीरवास थाना इलाके के गांव रबुड़ी में एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने 4 साल के बेटे को भी मारने का प्रयास किया। आरोपी  ट्रक चालक है और मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पति राजपाल अपने घर पहुंचा कुछ देर बाद वह अपनी पत्नी लता को खेत से लकड़ियां लाने के बहाने ले गया। एक झोपड़ी में उसने कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी घर पहुंचा और 4 साल के बेटे को लेकर पानी के कुंड में कूद गया, लेकिन ग्रामीणों ने दोनों को जिंदा बाहर निकाल लिया। इसके बाद आरोपी राजपाल मौके से फरार हो गया। मृतक लता बिहार की रहने वाली है। पांच साल पहले दोनों की शादी हुई थी।  
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पीएम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, केस दर्ज कर आरोप पति की तलाश भी शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed