{"_id":"635ba8cf957fd773e57f649c","slug":"husband-gang-rape-wife-with-two-brothers-in-banswara","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पति ने दो भाइयों के साथ मिलकर पत्नी से किया गैंगरेप, सिर के बाल भी काटे, डर से मायके में रह रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पति ने दो भाइयों के साथ मिलकर पत्नी से किया गैंगरेप, सिर के बाल भी काटे, डर से मायके में रह रही
Fri, 28 Oct 2022 06:50 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 28 Oct 2022 06:50 PM IST
सार
महिला ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद से वह काफी डर गई है। वह अपनी 12 साल की बेटी के साथ अपने मायके में रह रही है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला के पति ने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों की हैवानियत यहीं खत्म नहीं हुई। उन्होंने महिला के सिर के बाल भी काट दिए। महिला का कहना है कि पति से विवाद के कारण बदला लेने के लिए उसने उसके साथ गैंगरेप किया है।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह और उसका पति गुजरात में मजदूरी करते हैं। जहां से दोनों कार से अपने गांव गढ़ी आ रहे थे। इस दौरान रास्ते में पति ने अपने भाइयों को कार में बैठा लिया।
विज्ञापन
पति और उसके दो भाई महिला को परतापुर ले गया, जहां एक सूनसान इलाके में कार रोककर तीनों ने शराब पी। इसके बाद तीनों ने महिला के हाथ बांधे और उसके साथ गैंगरेप किया और फिर उसके सिर के बाल भी काट दिए। इस दौरान आरोपियों ने किसी को कुछ बताने पर जान से मारने और रिश्ता खत्म करने की धमकी दी।
विज्ञापन
महिला ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद से वह काफी डर गई है। वह अपनी 12 साल की बेटी के साथ अपने मायके में रह रही है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।