{"_id":"65671fee9b28ab3fc6005e70","slug":"husband-dies-and-wife-injured-due-to-collision-with-unknown-vehicle-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी गंभीर जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी गंभीर जख्मी
Wed, 29 Nov 2023 04:56 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 29 Nov 2023 04:56 PM IST
सार
Dholpur: एनएच 123 पर उत्तर प्रदेश सीमा में चंदसोरा गांव के पास बीती रात छोचक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार पति-पत्नी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में पति की मौके पर मौत हो गई, वहीं पत्नी को हाईवे एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पति की डेड बॉडी को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। घटना उत्तर प्रदेश सीमा में होने की वजह आगरा जिले की जगनेर थाना पुलिस को स्थानीय पुलिस ने अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाड़ी उपखंड क्षेत्र के गांव मठ लखई निवासी 35 वर्षीय हरिकेश पत्नी नीतू (32) को साथ लेकर भरतपुर जिले के रुदावल थाना क्षेत्र के गोसाई का नगला गांव में छोचक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। बीती रात हरिकेश पत्नी को साथ लेकर बाइक से घर के लिए रवाना हुआ था। लेकिन एनएच 123 पर उत्तर प्रदेश के जगनेर थाना इलाके में चंदसोरा गांव के नजदीक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी।
पत्नी इमरजेंसी वार्ड में भर्ती
दुर्घटना में हरिकेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। दुर्घटना को देख हाईवे पर निकल रहे राहगीरों ने घटना की सूचना हाईवे एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस की मदद से दंपति को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने स्वास्थ परीक्षण कर पति हरिकेश को मृत घोषित कर दिया। इधर, पत्नी को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।
परिजनों में मचा हाहाकार
बता दें कि धौलपुर पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। हरिकेश की मौत से परिजनों में हाहाकार मच गया। जिला अस्पताल पर परिजन पहुंच गए। धौलपुर पुलिस ने मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। एएसआई प्रेम सिंह ने बताया कि घटना उत्तर प्रदेश क्षेत्र में होने की वजह से आगरा जिले की जगनेर थाना पुलिस को अवगत करा दिया है। यूपी पुलिस पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा मामले की जांच की जाएगी।