{"_id":"6489c378cceea5c4b20b8045","slug":"husband-called-his-wife-a-witch-in-churu-her-back-was-stained-with-hot-tongs-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: चूरू में पति ने पत्नी को बताया डायन, गर्म चिमटे से दागी पीठ, बोला- तू डायन है, तूझमें भूत घुस गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: चूरू में पति ने पत्नी को बताया डायन, गर्म चिमटे से दागी पीठ, बोला- तू डायन है, तूझमें भूत घुस गए
Wed, 14 Jun 2023 07:20 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 14 Jun 2023 07:20 PM IST
सार
चूरू में एक पति ने पत्नी को गर्म चिमटे में दाग दिया, आरोपी पति ने पत्नी को डायन बताता है और उससे कहता है तेरे अंदर भूत घुस गया है। गर्म चिमटे से दागने से तेरे भूत भाग जाएंगे।
विज्ञापन
पत्नी ने आरोपी पति के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चूरू में एक पति ने पत्नी को डायन बताकर गर्म चिमटे से दाग दिया। मामला जिले के सुजानगढ़ तहसील के गोपालपुरा गांव है। पति की प्रताड़ना से परेशान पत्नी किसी तरह उसके चंगुल से निकलकर अपने पीहर पहुंची और मां को आपबीती बताई।
विज्ञापन
इसके बाद महिला अपनी बहन के पास बूंटिया गांव पहुंची। उसने महिला थाना में संचालित महिला सुरक्षा और सलाह केंद्र की सदस्य उषा जांगिड़ को पूरी घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
28 साल की पीड़िता गीता ने बताया कि उसकी शादी 11 साल पहले सुजानगढ़ तहसील के गोपालपुरा गांव में रहने वाले शेरा नायक से हुई थी। शादी के बाद से ही पति शेरा शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। वह उसे जान से मारने की धमकी भी देता रहता है। कहता है कि तू डायन है, तूझमें भूत घुस गए हैं और फिर मारपीट करने लग जाता है।
विज्ञापन
2 दिन पहले रात को उसका पति शराब पीकर घर आया और कहने लगा कि तू डायन है, तेरे शरीर में भूत घुस गया है। गर्म चिमटे लगाने से तेरे शरीर से भूत भाग जाएगा। इसके बाद उसने मेरी पीठ को गर्म चिमटे से दाग दिया। रात भर वह दर्द से कराहती रही। अगले दिन वह किसी तरह छिपकर ससुराल से अपने पीहर आ गई।
बताया जा रहा है कि मामले को लेकर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी पति को गिरफ्तार किया जा सकता है।