{"_id":"65c3336cbfe90c5b0f057476","slug":"husband-arrested-for-instigating-wife-to-commit-suicide-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli News: पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार, सदर थाना पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli News: पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार, सदर थाना पुलिस ने की कार्रवाई
Wed, 07 Feb 2024 01:08 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 07 Feb 2024 01:08 PM IST
सार
Karauli News: करौली सदर थाना पुलिस ने पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति को गिरफ्तार किया है। सदर थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी करीब 15 दिन से फरार चल रहा था। सदर थाना पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र को करौली की पांचना कॉलोनी से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थानाधिकारी ने बताया की रोशन बाई पत्नी साहब सिंह गुर्जर उम्र 55 वर्ष निवासी बेड़ा, गुढाचन्द्रजी नादौती ने सदर थाने में 24 जनवरी को एफआईआर दर्ज कराई। एफआईआर में बताया की उसकी पुत्री सुनीता पत्नी वीरेन्द्र गुर्जर की माढ़ई गांव में ससुराल है। पुत्री ने 18 जनवरी को फोन कर कहा कि ससुराल वाले मारपीट व परेशान कर रहे है।
विज्ञापन
18 की शाम को रोशन बाई माढ़ई गांव आई। रात को गांव में ही रुकी और समझाइश की। 19 की सुबह 9-10 बजे मां के सामने ही सुनीता से ससुराल वालों ने मारपीट की और मां को गांव से भगा दिया। एफआईआर में आरोप लगाया है कि सुनीता को उसके पति वीरेन्द्र और ससुराल वालों ने मार दिया और मारकर पांचना बांध के पानी में फेंक दिया। थानाधिकारी हेमराज शर्मा ने बताया कि जांच के बाद वो कांस्टेबल सतीश, नेमी चन्द, धवल आरोपी वीरेन्द्र की तलाश की।
विज्ञापन
सदर पुलिस जांच में जुटी
तलाशी के दौरान बस स्टैण्ड करौली पर मुखबिर सूचना मिली कि आरोपी पांचना कॉलोनी की तरफ देखा गया है। जिसने काले कलर की जैकेट व लाल कलर का पायजामा पहन रखा है। सूचना पर पांचना कॉलोनी पहुंचे, जहां एक युवक पुलिस जीप को देखकर भागने लगा। थानाधिकारी और पुलिस जाब्ता ने घेरा देकर पकड़ा। नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम वीरेन्द्र पुत्र रामदयाल उम्र 28 साल निवासी माढ़ई थाना सदर बताया। पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन