फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hunting of Chinkara deer in Rajamadevra accused ran away after seeing wildlife lovers

Rajasthan: राजमदेवरा में चिंकारा हिरण का शिकार, वन्य जीव प्रेमियों को देखकर भागे आरोपी, तलाश जारी

Wed, 14 Feb 2024 01:14 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 14 Feb 2024 01:14 PM IST
सार

रेंजर लक्ष्मण स्वामी ने बताया कि चिंकारा हिरण के शिकार में मामले में  2 आरोपी नामजद किए गए हैं। मौके से हिरण के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम करवाया गया है। आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।  

विज्ञापन
Hunting of Chinkara deer in Rajamadevra accused ran away after seeing wildlife lovers
दो शिकारियों के खिलाफ दर्ज किया गया केस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामदेवरा के मावा गांव के पास  चिंकारा हिरण का शिकार करने का मामला सामने आया है। वन्य जीव प्रेमियों के पहुंचने पर हिरण का शिकार करने वाले तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। जिसके बाद वन्य जीव प्रेमियों ने शिकार की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। 

विज्ञापन


वन्य जीव प्रेमी राधेश्याम विश्नोई की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और चिंकारा हिरण के शव को कब्जे में लिया। मामले में दो शिकारियों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि जैसलमेर के रामगढ़ में 3 दिन पहले ही हिरण के शिकार की घटना सामने आई थी। मोहनगढ़ में भी शिकार के बाद से जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विश्नोई समाज ने धरना दिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, रेंजर लक्ष्मण स्वामी ने बताया कि चिंकारा हिरण के शिकार में मामले में  2 आरोपी नामजद किए गए हैं। मौके से  हिरण के शव को बरामद कर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed