फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hospitalized female prisoner escaped by breaking the lock

Alwar: अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती महिला बंदी ताला तोड़कर फरार, सोती रहीं सुरक्षाकर्मी, जांच शुरू

Tue, 31 Jan 2023 12:30 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 31 Jan 2023 12:30 PM IST
सार

अलवर के राजीव गांधी जनरल हॉस्पिटल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती एक महिला बंदी टॉयलेट के पिछले दरवाजे का ताला तोड़कर फरार हो गई। यूपी निवासी इस महिला को हरसोरा थाना पुलिस ने शांतिभंग मामले में गिरफ्तार कर अलवर सेंट्रल जेल में भेजा था। 

विज्ञापन
Hospitalized female prisoner escaped by breaking the lock
राजीव गांधी सामान्य अस्पताल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल से महिला बंदी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गई। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की निवासी 48 साल की महिला बंदी कमलेश पत्नी अरविंद को हरसोरा थाना पुलिस ने आपसी झगड़े के मामले में शांतिभंग की धारा में गिरफ्तार किया था। उसे शनिवार को अलवर सेंट्रल जेल भेजा गया था। महिला बंदी को चोट लगने के कारण रविवार को अलवर सेंट्रल जेल से चलानी गार्ड की सुरक्षा में मेडिकल करवाने के लिए उसे सामान्य अस्पताल भेजा गया था। इसके बाद से महिला बंदी अस्पताल के फीमेल सर्जिकल वार्ड में पुलिस सुरक्षा में भर्ती थी।

विज्ञापन


टॉयलेट का पिछला दरवाजा तोड़कर हुई फरार
सोमवार सुबह करीब पांच बजे जब पुलिस गार्ड सोई हुई थीं। तभी महिला बंदी बाथरूम जाने के बहाने टॉयलेट गई और शौचालय के पीछे के दरवाजे पर लगे ताले को तोड़कर फरार हो गई। पुलिस ने फरार महिला की तलाश में कई जगह सर्च किया, लेकिन महिला बंदी का कोई सुराग नहीं लग सका है। 
विज्ञापन


सुरक्षा के लिए तैनात महिला पुलिस कर्मियों की लापरवाही
अलवर पुलिस की एडिशनल एसपी सरिता सिंह ने बताया कि राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय से महिला बंदी के फरार होने के मामले में सुरक्षा के लिए तैनात महिला पुलिस कर्मियों की लापरवाही सामने आई है। इस मामले में पुलिस की तरफ से पूरी जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed