फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hospital workers caught stealing Remedisvir and selling it in the market

रेमडेसिविर की चोरी कर बाजार में बेचता पकड़ा गया अस्पताल कर्मी 

Mon, 10 May 2021 06:49 AM IST
Amit Mandal एजेंसी, जोधपुर।
एजेंसी, जोधपुर। Published by: Amit Mandal Updated Mon, 10 May 2021 06:49 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि भागीरथ चोरी किए गए इंजेक्शन को जब वह एक जरूरतमंद को 28 हजार रुपये में बेचने के लिए मोलभाव कर रहा था तो ग्राहक ने पुलिस से इसकी शिकायत कर दी।

विज्ञापन
Hospital workers caught stealing Remedisvir and selling it in the market
रेमेडिसिविर इंजेक्शन - फोटो : PTI

विस्तार

जोधपुर के वसुंधरा अस्पताल का एक कर्मचारी रेमडेसिविर बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि भागीरथ नामक यह कर्मी प्रत्येक मरीज के कोटे से रेमडेसिविर का एक इंजेक्शन चोरी कर लेता था और इसके बदले उन्हें डिस्टिल वाटर वाला इंजेक्शन लगा देता था। बाजार में वह एक इंजेक्शन 28 हजार रुपये में बेचता था।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि भागीरथ चोरी किए गए इंजेक्शन को जब वह एक जरूरतमंद को 28 हजार रुपये में बेचने के लिए मोलभाव कर रहा था तो ग्राहक ने पुलिस से इसकी शिकायत कर दी। पुलिस ने उसे ग्राहक को बताए ठिकाने से तीन इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि वह कई दिनों से यह धंधा कर रहा था। एक मरीज को रेमडेसिविर के छह इंजेक्शन लगाए जाते हैं इसलिए एक इंजेक्शन पानी वाला लगाने से उसकी सेहत पर फर्क नहीं पड़ता। इस तरह वह मोटी कमाई कर चुका था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed