फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Honeytrap Youth attempted suicide thrice due to blackmailing in Churu

Honeytrap: तीन बार सुसाइड का प्रयास, लड़कियों की गैंग ने कहा- वह उसे इतना बदनाम कर देंगी कि उसे मरना ही पड़ेगा

Fri, 07 Oct 2022 08:56 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 07 Oct 2022 08:56 AM IST
सार

राजस्थान के चूरू जिले में एक युवक ने तीन बार सुसाइड का प्रयास किया। क्योंकि लड़कियों की गैंग उसे लगातार ब्लैकमेल कर रही थी। लड़कियों ने यह भी धमकी दी कि वह उसे इतना बदनाम कर देंगी कि उसे मरना ही पड़ेगा।

विज्ञापन
Honeytrap Youth attempted suicide thrice due to blackmailing in Churu
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली की लड़कियों की गैंग ने चूरू जिले की तारानगर तहसील के एक युवक को हनीट्रैप में फंसाकर इतना ब्लैकमेल किया कि युवक ने तीन बार सुसाइड करने का प्रयास कर लिया। मामला दर्ज कराने के बाद चूरू पुलिस ने साइबर टीम की सहायता से आरोपी एक युवती को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


महिला थाना सीआई सुखराम चोटिया ने बताया, तारानगर के युवक जावेद ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि लड़कियों की गैंग ने उसे अश्लील चैट और बातें कर अपने जाल में फंसाया। उसकी ईमेल आईडी, फेसबुक, इन्स्टाग्राम अकाउंट को हैक कर उसकी निजी जानकारियों और फोटो को गलत रूप से इस्तेमाल कर तथा उन्हें एडिट कर फोटो पर अश्लील और गंदे कमेंट्स कर वायरल करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दिल्ली से इस गैंग की एक लड़की आंचल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी आंचल शर्मा को पुलिस ने कोर्ट में पेशकर जेल भिजवा दिया है। आंचल शर्मा के पिता दिल्ली यूनिवर्सिटी में अच्छे पद पर कार्यरत हैं। आरोपी आंचल शर्मा लड़कों को फंसाकर उनसे अश्लील बातें करने के चार से पांच हजार रुपये प्रति केस मिलते थे। इस गैंग की लेडी सरगना नेहा भट्ट नाम की एक युवती है, जो अभी भी फरार चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस नेहा भट्ट के साथ ही इस गैंग की अन्य लड़कियों की तलाश कर रही है। पुलिस जांच में सामने आया कि गैंग की सरगना नेहा भट्ट, आंचल जैसी लड़कियों पर रुपये उड़ाकर तथा महंगे गिफ्ट देकर अपना रूतबा दिखाती और फिर उन्हे महंगे शौक पूरा करने के लिये अपने गैंग में शामिल करती हैं।


पूछताछ में आंचल ने बताया, आज से करीब छह महीने पहले नेहा ने आंचल से सम्पर्क किया। तारानगर के जावेद खान के नम्बर भी उसे नेहा ने ही दिए थे। यह मामला दर्ज होने के बाद नेहा ने अपना मोबाइल बंद कर दिया। वहीं, इंस्टाग्राम अकाऊंट भी बंद कर दिया है। उसने अपना दिल्ली मे जो किराये का मकान था वो भी बदल लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed