फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   honey Bees attack in 100th Mann Ki Baat programme in Barmer 3 girls injured

Barmer: 100वें मन की बात कार्यक्रम में मधुमक्खियों का हमला, शरारती बच्चों ने छत्ते पर फेंक दिया था पत्थर

Sun, 30 Apr 2023 05:55 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 30 Apr 2023 05:55 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100 वें संस्करण के अवसर पर महाबार के पास सफेद आंकड़ा महादेव मंदिर में भाजपा ने कार्यक्रम आयोजित किया था। इस दौरान कुछ शरारती बच्चों ने मधुमक्खियों के छत्ते पर पत्थर फेंक दिया था। 

विज्ञापन
honey Bees attack in 100th Mann Ki Baat programme in Barmer 3 girls injured
भाजपा जिलाध्यक्ष ने बच्चियों को अस्पताल पहुंचाया। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बाड़मेर शहर स्थित एक मंदिर परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के दौरान मधुमक्खियों ने भीड़ पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर भगदड़ मच गई। मधुमक्खियों के हमले में मंदिर में दर्शन करने आई 3 लड़कियां घायल हो गईं। इसके बाद मौके पर मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष ने घायल लड़कियों को अपने निजी वाहन में अस्पताल पहुंचाया और इलाज के बाद उन्हें घर भी छोड़ दिया।

विज्ञापन

शरारती बच्चों ने मारा पत्थर
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100 वें संस्करण के अवसर पर महाबार के पास सफेद आंकड़ा महादेव मंदिर में भाजपा ने कार्यक्रम आयोजित किया था। इस दौरान कुछ शरारती बच्चों ने मधुमक्खियों के छत्ते पर पत्थर फेंक दिया। जिससे गुस्साई मधुमक्खियों ने मौके पर मौजूद तीन लड़कियों को काट लिया।

विज्ञापन

मौके पर मची भगदड़
अचानक हुए मधुमक्खियों के हमले के बाद लड़कियों ने चिल्लाना शुरू किया तो मौके पर भगदड़ मच गई। इसके बाद मौके पर मौजूद एक पूर्व सैनिक और भाजपा जिला अध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा ने तीनों लड़कियों के आसपास से मधुमक्खियों को हटाया और जहरीले डंके निकालकर उन्हें निजी वाहन से थार हॉस्पिटल ले गए। डॉक्टर्स का कहना है कि तीनों लड़कियां अब ठीक हैं। उन्हें उपचार के बाद अस्पताल से छुटी भी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed