फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Holi was played on Saturday in the police stations of Bikaner and Tonk

Bikaner: पुलिस थानों में जमकर खेली गई होली, बैंड बाजे के धुन पर खूब थिरके जवान

Sat, 19 Mar 2022 04:53 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 19 Mar 2022 04:53 PM IST
सार

प्रदेश मेंं पुलिस कर्मियों ने शनिवार को होली मनाई क्योंकि जवान शुक्रवार को शहर की शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी पर तैनात थे।

विज्ञापन
Holi was played on Saturday in the police stations of Bikaner and Tonk
बीकानेर के पुलिस थानों में खेली गई होली - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

होली के त्योहार पर पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम बनाए में जुटी थी। ऐसे में शहर की शांति व्यवस्था की बागडोर संभालने के चलते पुलिस जवान शुक्रवार को होली नहीं खेल पाए थे। इसलिए बीकानेर में पुलिस जवानों ने अलग-अलग थानों में शनिवार को जमकर होली खेली। 

विज्ञापन


सदर, कोटगेट, गंगाशहर सहित जिले के ग्रामीण इलाकों लूनकरणसर खाजूवाला, पूगल आदि पुलिस थानों में होली का आयोजन किया गया है। बैंड और डीजे की धुन पर पुलिसकर्मियों ने जमकर रंग, अबीर और गुलाल लगाकर, एक दूसरे को होली की बधाई दी। हर बार पुलिस लाइन में होने वाले बड़े आयोजन को इस बार शोभासर में हुई दो युवकों की हत्या के चलते रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन


आयोजन के रद्द होने से पुलिस अधिकारियों और जवानों में मायूसी दिखाई दी लेकिन जवानों के आग्रह पर होली के कार्यक्रम को थाना स्तर ही मनाने का निर्णय लिया गया। दोपहर बाद आयोजित हुए होली के इस कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों ने एक  दूसरे को गुलाल लगाया और होली की बधाई दी। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि होली अन्याय  पर न्याय की जीत का  पर्व है। हम सबने आज होली खेलकर एक दूसरे को रंग लगाया और शहर में आपसी भाईचारे की कामना की। इस दौरान पुलिसकर्मी ने डीजे की धुन मे थिरकते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

टोंक में पुलिस जवानों के साथ थिरके पुलिस अधीक्षक
टोंक में भी पुलिस जवानों और अधिकारियों ने जमकर होली खेली। पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने भी अधिकारियों और जवानों का हौंसला बढ़ाया और थिरकने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस दौरान जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल और अतिरिक्त जिला कलेक्टर मुरारी लाल शर्मा भी पुलिस लाइन पहुंचे, जहां कलेक्टर चिन्मयी गोपाल का महिला पुलिस कांस्टेबलों ने गुलाल का तिलक लगाकर कर स्वागत भी किया। 


इस दौरान जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों से पुलिस अधिकारी और जवान बड़ी मेहनत के साथ ड्यूटी कर रहे हैं। आज इन सबका हौसला बढ़ाने का दिन है। इन्हें होली की ढेर सारी शुभकामनाएं। वहीं पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने भी होली की शुभकामनाएं देते हुए पुलिस अधिकारियों और जवानों की पीठ थपथपाई और कहा कि इन सभी ने लगातार ड्यूटी कर जिलेभर में शांतिपूर्ण होली संपन्न करवाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed