Rajsamand: हिस्ट्रीशीटर बदमाश दीपक मेनारिया की काली सच्चाई जानकर मां ने खाया जहर, अस्पताल में तोड़ा दम
गोमती-उदयपुर फोरलेन पर शुक्रवार देर शाम राजसमंद जिले के केलवा ओवरब्रिज पर एक व्यक्ति का अपहरण कर भाग रहे बदमाशों में एक बदमाश की मां ने जहर खाकर की आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेटे की काली सच्चाई जानकर दुखी मां ने मौत का रास्ता चुनना बेहतर समझा। बीते शुक्रवार देर शाम राजसमंद जिले के केलवा ओवरब्रिज पर एक व्यक्ति का अपहरण कर भाग रहे हिस्ट्रीशीटर बदमाश दीपक मेनारिया की मां ने बेटे की सच्चाई की जानने के बाद जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मुठभेड़ में घायल हिस्ट्रीशीटर बदमाश दीपक मेनारिया अस्पताल में भर्ती है। जहर खाने से पहले दीपक की मां उससे मिलने राजसमन्द अस्पताल गई थी। वहां से आने के बाद उसने जहर खा लिया। इसके बाद गंभीर अवस्था में उसे उदयपुर के गीतांजलि अस्पताल के लिए रेफर किया गया। शनिवार देर रात इलाज के दौरान दीपक की मां गीता मेनारिया ने दम तोड़ दिया।
बता दें कि गोमती-उदयपुर फोरलेन पर शुक्रवार देर शाम राजसमंद जिले के केलवा ओवरब्रिज पर एक व्यक्ति का अपहरण कर भाग रहे बदमाशों की पुलिस मुठभेड़ हो गई थी। दो राउंड की फायरिंग के बीच पुलिस ने दो हिस्ट्रीशीटर दीपक मेनारिया और किशन मेनारिया को पकड़ लिया। आरोपी उदयपुर से किशन रेबारी नाम के व्यक्ति का अगवा कर कार से भाग रहे थे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव लाल बैरवा के अनुसार सुखेर उदयपुर पुलिस थाने के दो हिस्ट्रीशीटर दीपक मेनारिया व किशन मेनोरिया उदयपुर से किशन रेबारी को अगवा कर राजसमंद की ओर भाग रहे थे। इसकी सूचना राजसमंद पुलिस को मिली, जिस पर पुलिस ने जिले में ए श्रेणी की नाकेबंदी की गई। बदमाशों की कार जब केलवा पुलिस थाने के करीब पहुंची तो नाकेबंदी देखकर आरोपी वापस भागने लगे। भगदड़ में बदमाशों ने उदयपुर पुलिस की डीएसटी टीम की कार को टक्कर मार दी और कार पर पिस्टल से फायर किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई। इस दौरान बदमाशों की कार भी डिवाइडर से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों को पकड़ लिया। उनके चंगुल से अगवा व्यक्ति को छुड़ाया। बदमाशों का केलवा के अस्पताल में प्राथमिक इलाज करा कर थाने ले जाया गया।