फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hijab Controversy In Rajasthan, protesting women says We will decide what to wear 

राजस्थान में हिजाब विवाद: सड़कों पर उतरी महिलाओं ने कहा- क्या पहनेंगे ये हम तय करेंगे, कोई और नहीं

Sat, 12 Feb 2022 05:31 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 12 Feb 2022 05:31 PM IST
सार

कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब विवाद राजस्थान में भी बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को एक कॉलेज में हुए विवाद के बाद महिलाएं सड़कों पर उतर आईं हैं। उन्होंने कहा कि अभी हम हिजाब का महत्व समझाने आए हैं, जरूरत पड़ी तो इसके लिए लड़ाई भी लड़ेंगे। इन प्रदर्शनकारी महिलाओं ने किस तरह प्रदर्शन किया देखें फोटो... 

विज्ञापन
Hijab Controversy In Rajasthan, protesting women says We will decide what to wear 
विराेध करती मुस्लिम समाज की महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के चाकसु स्थित निजी कॉलेज में हिजाब को लेकर हुए हंगामे का असर दिखने लगा है। जिले में शनिवार को मुस्लिम समाज की सैकड़ों महिलाओं ने हिजाब पहनकर विरोध किया। महिलाएं राम निवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल पर एकत्रित हुईं और प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस विरोध को कस्तूरी देवी कॉलेज में हुए विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। 

विज्ञापन

 

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि हम क्या पहनेंगे ये हम तय करेंगे, किसी और को यह तय करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि हिजाब हमारे धर्म, अस्था और अल्लाह के प्रति विश्वास का प्रतीक है। अमेरिका और इंग्लैंड जैसे अन्य देशों में इसे लेकर कोई रोक-टोक नहीं है तो यहां क्यों रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी हम हिजाब का महत्व समझाने आए हैं, जरूरत पड़ी तो इसके लिए लड़ाई भी लड़ेंगे।  

विज्ञापन


रीट मामले को दबाने का प्रयास: भाजपा विधायक
जयपुर में शुरू हुए हिजाब विवाद को लेकर भाजपा विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि हमें किसी के लिबास से समस्या नहीं है। हमारा मानना है कि शिक्षण संस्थानों को धर्म से बाहर रखना चाहिए। यह बात सभी धर्मों के लोगों पर लागू होनी चाहिए। सरकार रीट पेपर लीक मामले को दबाने के लिए प्रदेश में यह सब करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस का कोई लेना देना नहीं: प्रवक्ता  
कांग्रेस प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा कार्यकर्ताओं को ये अधिकार किसने दिया कि वो तय करें कि कोई लड़की क्या पहनेंगी या क्या नहीं। उन्होंने कहा कि महिलाएं जयपुर में सड़क पर उतरीं तो भाजपा कांग्रेस पर आरोप लगा रही है। कांग्रेस का इस से कोई लेना देना नहीं है, हम सभी की भावनाओं का सम्मान करते हैं। 


एक दिन पहने कॉलेज में क्या हुआ था? 
जयपुर के कस्तूरी देवी कॉलेज में पढ़ने वाली मुस्लिम समाज की कुछ छात्राएं शुक्रवार को हिजाब पहनकर आईं थीं। छात्राओं को हिजाब में देख कॉलेज प्रबंधन ने यूनीफॉर्म में आने की बात कही। इससे नाराज छात्राओं ने अपने परिजनों को कॉलेज बुला लिया था। बुर्का पहनने से रोकने की बात पर परिजनों ने कॉलेज में हंगामा किया था। प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत कराया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed