फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hijab controversy Hijab is not a piece of cloth it is part of life says Muslim women in ajmer

Hijab controversy: हिजाब को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन, कहा- ये कपड़े का टुकड़ा नहीं, हमारी जिंदगी का हिस्सा है

Sat, 05 Mar 2022 11:12 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 05 Mar 2022 11:12 AM IST
सार

हिजाब को लेकर शुरू हुआ विवाद अभी थमा नहीं है। इसे लेकर हो रहे विरोध के खिलाफ अजमेर में महिलाओं ने प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि हिजाब कपड़े का टुकड़ा नहीं, हमारी जिंदगी का हिस्सा है, हम इसे कभी नहीं छोड़ सकते। 

विज्ञापन
Hijab controversy Hijab is not a piece of cloth it is part of life says Muslim women in ajmer
महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Hijab controversy: अजमेर दरगाह शरीफ के मुख्य निजाम गेट के बाहर मुस्लिम समाज की महिलाओं ने हिजाब को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। स्कूल, कॉलेज ओर यूनिवर्सिटी में हिजाब को लेकर हो रहे विराध पर मुस्लिम महिलाओं ने गुस्सा जाहिर किया है।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारी महिलाओं और बालिकाओं ने कहा कि वह पर्दे के रूप में हिजाब पहनती हैं और यह परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों अलग-अलग जगहों पर हिजाब को लेकर विरोध जताया जा रहा है, मुस्लिम समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। महिलाएं अपने पारंपरिक हिजाब को पहनेगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी महिलाओं ने हिजाब को लेकर राष्ट्रपति के नाम एडीएम सिटी को ज्ञापन भी सौंपा है। ज्ञापन में कहा कहा गया कि मुस्लिम महिलाओं और बालिकाओं को हिजाब पहनने से रोका जाता है तो फिर विद्रोह का रूप अख्तियार किया जाएगा, यह लोकतंत्र के खिलाफ होगा।

हिजाब को लेकर किसी को समस्या नहीं होनी चाहिए। यह पारंपरिक पहनावा और पर्दा है जिसे मुस्लिम महिलाएं कभी नहीं छोड़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि हिजाब हमारी आस्था से जुड़ा है, यह कपड़े का दुकड़ा नहीं, जिंदगी की हिस्सा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed